सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor LPG Crisis Iran US Peace Talks Pakistan mediation India foreign policy Donald Trump West Asia

'भारत के लिए शांति जरूरी': शशि थरूर बोले- ईरान-अमेरिका शांति वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका अलग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 11 Apr 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

शशि थरूर ने कहा कि ईरान-अमेरिका के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता उसकी भौगोलिक स्थिति और अमेरिका से करीबी संबंधों के कारण संभव है, जबकि भारत की परिस्थितियां अलग हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत किसी प्रतिस्पर्धा में नहीं है और उसका मुख्य हित क्षेत्र में शांति बनाए रखने में है।

Shashi Tharoor LPG Crisis Iran US Peace Talks Pakistan mediation India foreign policy Donald Trump West Asia
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

ईरान-अमेरिका के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता से भारत सरकार पर उठते सवालों के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई प्रतिस्पर्धा नहीं हैं, क्योंकि इसमें (मध्यस्थता) में भारत और पाकिस्तान के लिए परिस्थितियां अलग-अलग हैं।
Trending Videos


कांग्रेस सांसद ने कहा, "पाकिस्तान ईरान का पड़ोसी देश है। उसकी सीमा 900 किलोमीटर लंबी है और लगभग चार करोड़ शिया पाकिस्तानी हैं। इसलिए उसका इस मध्यस्थता में शामिल होना, एक अलग विषय है। अगर फिर से ईरान में हमले हुए तो शरणार्थी भी पाकिस्तान ही जाएंगे।" पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान बातचीत पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि यह पाकिस्तान ही कर सकता है, क्योंकि वह अमेरिका के इशारे पर ऐसा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bengal: 'EC की मदद से उम्मीदवारी रद्द कराने की साजिश', CM ममता का भाजपा पर हमला; 90 लाख वोटर नाम कटने का आरोप

पाकिस्तान ही निभा सकता है ऐसी भूमिका : शशि थरूर
थरूर ने कहा, "पाकिस्तान के वॉशिंगटन के साथ जिस तरह के रिश्ते हैं, वे ऐसे हैं कि वॉशिंगटन ने उनसे ऐसा (मध्यस्थता) करने को कहा है। कुछ आरोप ऐसे भी हैं कि वॉशिंगटन ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को उनका मैसेज (एक्स पोस्ट) भी लिखकर दिया, क्योंकि उसकी हेडिंग थी 'ड्राफ्ट: एक्स पर पाकिस्तान के पीएम का मैसेज'। पोस्ट के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हुआ, वह भी वॉशिंगटन वाली भाषा थी।"

उन्होंने कहा, "कुछ शब्द ऐसे थे, जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस्तेमाल किया था। इसलिए इस मामले में पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ जिस तरह की भूमिका निभाई है, वह सिर्फ पाकिस्तान ही कर सकता है।"

भारत चाहता है, युद्ध खत्म हो जाए : कांग्रेस सांसद
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने यह भी कहा कि ईरान-अमेरिका के बीच शांति की उम्मीद हर कोई कर रहा है। इस युद्ध की वजह से हमारे देश पर भी काफी असर पड़ा है और हमारी घरेलू अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव पड़ा है, तो हमारा हित शांति और समाधान में है। हम यही चाहते हैं कि युद्ध खत्म हो जाए।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव: टीवीके प्रमुख विजय कन्याकुमारी में 12 अप्रैल को करेंगे रैली, छह उम्मीदवारों के लिए मांगेगे वोट

थरूर ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते कतर और बहरीन जैसे देशों से हमारी प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम गैस का एक बहुत बड़ा हिस्सा पहले वहां से आता था। इसका युद्ध के हालात में आना मुश्किल हुआ है। इसके अलावा, खाड़ी के देशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक रह रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिहाज से भी युद्ध चलना हित में नहीं है।

(इनपुट आईएएनएस से)

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed