सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Donald trump india remark zoho founder sridhar vembu call indian diaspora return home

भारत को नरक बताने वाले ट्रंप के बयान पर जोहो के संस्थापक वेंबु का प्रवासियों को खुला खत, कहा- लौट आएं अपने घर

अमर उजाला ब्यूरो, चेन्नई Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 28 Apr 2026 04:28 AM IST
विज्ञापन
सार

जोहो के संस्थापक वेंबु ने कहा कि आपको लग सकता है कि अगला चुनाव यह सब ठीक कर देगा, लेकिन आपकी पसंद उन लोगों के बीच होगी जो हमारी भारतीय सभ्यता से नफरत करते हैं और उन लोगों के बीच जो खुद सभ्यता से ही नफरत करते हैं।

Donald trump india remark zoho founder sridhar vembu call indian diaspora return home
जोहो संस्थापक श्रीधर वेंबु - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत को नरक बताने वाले बयान पर जोहो के संस्थापक श्रीधर वेंबु ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमेरिका में बसे भारतीयों के नाम खुला पत्र लिखकर उनसे स्वदेश वापस लौट आने को कहा है।
Trending Videos


वेंबु का यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है। पत्र में वेंबु ने कहा कि मेरे भारत के भाइयो और बहनों। जैसे 37 साल पहले मैं अमेरिका पहुंचा था, वैसे ही आप भी बिना पैसे के लिए भारत की बेहतर शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत लेकर अमेरिका गए। आपने सफलता हासिल की। अमेरिका हमारे लिए अच्छा रहा। इसके लिए हमें हमेशा आभारी रहना चाहिए लेकिन फिर भी आज, अमेरिका की एक बड़ी आबादी यह मानती है कि भारतीय अमेरिकियों की नौकरियां छीन रहे हैं और अमेरिका में हमारी सफलता गलत तरीके से हासिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे भारतीय सभ्यता से करते हैं नफरत :श्रीधर वेंबु
जोहो के संस्थापक वेंबु ने कहा कि आपको लग सकता है कि अगला चुनाव यह सब ठीक कर देगा, लेकिन आपकी पसंद उन लोगों के बीच होगी जो हमारी भारतीय सभ्यता से नफरत करते हैं और उन लोगों के बीच जो खुद सभ्यता से ही नफरत करते हैं।

तकनीकी शक्ति ही सम्मान, समृद्धि व सुरक्षा का स्रोत
उन्होंने खत में कहा कि एक बात आज भी सच है और भविष्य में भी रहेगी कि दुनियाभर में भारतीयों को जो सम्मान मिलता है, वह काफी हद तक खुद भारत की किस्मत पर निर्भर करेगा। अगर भारत गरीब रहा तो कट्टर वामपंथी हमें दया के साथ नैतिक उपदेश देंगे और कट्टर दक्षिणपंथी हमें तिरस्कार के साथ (नरक) अलग तरह के नैतिक उपदेश देंगे। हमें इनमें से किसी को भी सम्मान समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। आज की दुनिया में सम्मान, समृद्धि और सुरक्षा सिर्फ एक स्रोत से आता है, राष्ट्र की तकनीकी शक्ति।

उन्होंने पत्र में आगे कहा कि भारत उस शक्ति को हासिल करने के लिए लोगों को तैयार कर देता है, लेकिन हमने अपने प्रतिभा का बड़ा हिस्सा निर्यात कर दिया, खासकर अमेरिका को। उन्होंने कहा कि आप में से कई लोगों के लिए यह सोचना भी मुश्किल हो सकता है, लेकिन कृपया अपने घर वापस आ जाएं। भारत को आपकी प्रतिभा की आवश्यकता है। हमारी बड़ी युवा आबादी को उस टेक नेतृत्व की जरूरत है जो आपने वर्षों में हासिल किया है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed