सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED questioned CMRL CFO in Exalogic Solutions case; probe into financial transactions Veena T Pinarayi Vijayan

केरल: पूर्व CM विजयन की बेटी की कंपनी पर कस रहा ईडी का शिकंजा, CMRL के CFO से हुई पूछताछ, धन शोधन का है मामला

पीटीआई, कोच्चि Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 22 Jun 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोच्चि में सीएमआरएल (CMRL) के वित्त प्रमुख से पूछताछ की है। यह मामला केरल के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी वीणा टी की कंपनी एक्सालाजिक सॉल्यूशंस के साथ हुए संदिग्ध लेनदेन से जुड़ा है। ईडी ने वीणा को भी पूछताछ 29 जून को दोबारा बुलाया है।

ED questioned CMRL CFO in Exalogic Solutions case; probe into financial transactions Veena T Pinarayi Vijayan
ED - फोटो : ED
विज्ञापन

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को कोच्चि मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) के मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) सुरेश कुमार से लंबी पूछताछ की। यह कार्रवाई केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा टी की कंपनी एक्सालाजिक सॉल्यूशन के साथ हुए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच का हिस्सा है।


सुरेश कुमार सुबह कोच्चि स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार, यह पूछताछ बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि कुमार ही सीएमआरएल और एक्सालाजिक के बीच हुए पैसों के लेनदेन का पूरा रिकॉर्ड रखते थे। ईडी ने आने वाले दिनों में कंपनी के कुछ और बड़े अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में वीणा टी की मुश्किलें भी बढ़ती दिख रही हैं। ईडी ने उन्हें 29 जून को पूछताछ के अगले दौर के लिए बुलाया है। पिछले हफ्ते भी उनसे एक बार पूछताछ की जा चुकी है। जांच एजेंसी का आरोप है कि सीएमआरएल ने वीणा की कंपनी 'एक्सालाजिक सॉल्यूशंस' को 2.78 करोड़ रुपये का भुगतान किया था, लेकिन इसके बदले में कंपनी ने कोई सेवा नहीं दी थी।
विज्ञापन


इसके अलावा, जांच में एक और बात सामने आई है। सीएमआरएल के मैनेजिंग डायरेक्टर शशिधरन कार्था की एक अन्य कंपनी 'एम्पॉवर इंडिया' ने भी एक्सालाजिक को 50 लाख रुपये का कर्ज दिया था। आरोप है कि एक्सालाजिक ने यह कर्ज समय पर नहीं चुकाया, फिर भी उसे पैसे दिए गए। ईडी का मानना है कि इन लेनदेन के माध्यम से अपराध की कमाई (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) पैदा की गई।

ये भी पढ़ें: Shiv Sena UBT Rift: बागियों को आदित्य ठाकरे ने बताया बिकाऊ, वफादारी पर भी सवाल; कहा- लालच में विचारधारा छोड़ी

यह पूरा मामला गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। एसएफआईओ ने अप्रैल 2025 में एर्नाकुलम की एक अदालत में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले 2019 में आयकर विभाग की छापेमारी में भी सीएमआरएल में करीब 130 करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ियों का पता चला था। फिलहाल ईडी इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि बिना किसी काम के करोड़ों रुपये का लेनदेन क्यों किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed