{"_id":"6a38f021f9b4257bda05e83c","slug":"maharashtra-bjp-slam-shiv-sena-ubt-said-party-break-due-to-uddhav-thackeray-leave-hindutva-ideology-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'हिंदुत्व की राह से भटके उद्धव ठाकरे', भाजपा ने शिवसेना यूबीटी टूटने की बताई वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'हिंदुत्व की राह से भटके उद्धव ठाकरे', भाजपा ने शिवसेना यूबीटी टूटने की बताई वजह
पीटीआई, चेन्नई
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार
महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर के चलते शिवसेना यूबीटी में टूट-फूट की आशंका है। इसे लेकर शिवसेना यूबीटी केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर है। अब इसे लेकर भाजपा ने अपना रुख साफ किया है।
उद्धव ठाकरे, प्रमुख, शिवसेना (यूबीटी)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शिवसेना यूबीटी अपने सांसदों के संभावित दलबदल को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है। अब इस पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि उद्धव ठाकरे हिंदुत्व की राह से भटक गए हैं और इसी वजह से उनकी पार्टी में टूट हुई है। भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, 'उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना, हिंदुत्व की राह से भटकी और कांग्रेस की पिछलग्गू पार्टी बन गई। इसके चलते मूल शिवसेना एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एकत्रित हुई है। आज शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद एकनाथ शिंदे के साथ जुड़ेंगे। असली शिवसेना वही है जो हिंदुत्व की विचारधारा को मानती है और जिसके पास सांसद और विधायक हैं।'
राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोले भाजपा प्रवक्ता?
राम मंदिर चंदा मामले विपक्ष के आरोप पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, 'तुरंत एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई थी। रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।' पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के पानी के लिए भारत से युद्ध करने वाले बयान पर आरपी सिंह ने कहा, 'पानी और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते हैं। अगर आतंकी भेजते रहेंगे तो भारत से एक बूंद भी पानी नहीं भेजा जाएगा। अगर अगली बार युद्ध हुआ तो पाकिस्तान का नाम दुनिया से मिट जाएगा।'
थरूर के बयान पर कांग्रेस को घेरा
राजस्थान में मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर असदुद्दीन ओवैसी ने रोक लगाने की मांग की है। इस पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, कहीं पर भी मस्जिद नहीं गिराई जा रही है, ओवैसी जानबूझकर अफवाह फैला रहे हैं। कांग्रेस के सांसद शशि थरूर के जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालातों की तारीफ करने पर उनका पार्टी के अंदर आलोचना शुरू हो गई है। इसको लेकर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, 'जो दिखता है, शशि थरूर वही बोलते हैं। आज कश्मीर विकसित भारत का हिस्सा बनकर आगे बढ़ रहा है, इसलिए शशि थरूर ने सही कहा है।'
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल के बाद अब पंजाब में सरकार बनाने वाले बयान पर आरपी सिंह ने कहा, 'इस बार पंजाब में हम लोग सरकार बनाने जा रहे हैं। पिछली बार 18.56 फीसदी वोट भाजपा को मिले थे। इस बार 40 फीसदी वोट प्राप्त करने का लक्ष्य है।'