सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   operation tiger bjp claim success congress shiv sena ubt target bjp reactions

Op. Tiger: महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ा; खरगे का आरोप- क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करना चाहती है भाजपा

एएनआई, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 22 Jun 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर को लेकर राजनीति गरम है। कांग्रेस ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का समर्थन करने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने भाजपा की तुलना परजीवी से कर डाली है। आइए जानते हैं कि ऑपरेशन टाइगर को लेकर क्या हैं आरोप-प्रत्यारोप?

operation tiger bjp claim success congress shiv sena ubt target bjp reactions
ऑपरेशन टाइगर को लेकर चढ़ा महाराष्ट्र का सियासी पारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। विपक्ष जहां ऑपरेशन टाइगर के लिए भाजपा और शिंदे गुट को कोस रहा है, वहीं भाजपा और शिंदे गुट इसे सफल बता रहे हैं। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने तो इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। वहीं कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने भाजपा की तुलना परजीवी से कर डाली और दावा किया कि भाजपा, क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करना चाहती है।


'लोकतंत्र की हत्या का समर्थन कर रहे मुख्यमंत्री'
महाराष्ट्र में कथित ऑपरेशन टाइगर को लेकर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य का मुखिया लोकतंत्र की हत्या का समर्थन कर रहा है। अगर इस धरती पर लोकतंत्र की हत्या हो रही है और मुख्यमंत्री उसका समर्थन कर रहे हैं, तो यह महाराष्ट्र का दुर्भाग्य है।' नाना पटोले ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार कर्ज माफी को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा, 'क्या सरकार कर्ज माफ करेगी? अगर ऐसा करती है तो वह एक झूठा बयान होगा। यह सिर्फ समय बिताने वाली सरकार है। हमने आज विधानसभा में भी यह सवाल उठाया, लेकिन सरकार इस पर चर्चा ही नहीं करना चाहती।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'क्षेत्रीय दलों को खत्म करना चाहती है भाजपा'
कर्नाटक सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने महाराष्ट्र के ऑपरेशन टाइगर पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'यह बिल्कुल साफ है कि भाजपा एक ऐसी व्यवस्था बना रही है, जिसमें वह पहले किसी क्षेत्रीय दल से परजीवी की तरह जुड़ती है। आपने शिवसेना में यह होते देखा है, हाल में टीएमसी में देखा है, जेडीयू में देखा है और कर्नाटक में यह जेडीएस के साथ ऐसा हो रहा है। गठबंधन के नाम पर वे अपने सहयोगियों को ही निगल जाते हैं।'
विज्ञापन


खरगे ने आगे कहा, 'भाजपा क्षेत्रीय दलों को नहीं चाहती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी क्षेत्रीय दलों के बारे में इसी तरह की बातें करता रहा है। वे ऐसा करने के लिए असंवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। सीबीआई, आयकर विभाग, ईडी, ब्लैकमेलिंग और जिन भी एजेंसियों का दुरुपयोग कर सकते हैं, उनका इस्तेमाल क्षेत्रीय दलों को खत्म करने के लिए किया जाता है।'

'ऑपरेशन टाइगर सफल रहा'
  • भाजपा विधायक प्रवीण दारेकर ने दावा किया कि महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर सफल रहा है। उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन टाइगर सफल रहा है। उद्धव ठाकरे के छह सांसद आज शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे। इन सांसदों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है।' दरेकर ने इसे एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बढ़ते समर्थन का संकेत बताते हुए कहा कि आने वाले समय में महाराष्ट्र की राजनीति में इसके और भी प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
  • महाराष्ट्र सरकार के मंत्री प्रताप सरनाईक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज दोपहर तीन बजे हमारी पार्टी में सांसद शामिल होने वाले हैं। सांसदों की ओर से लोकसभा अध्यक्ष को निवेदन दे दिया गया है। प्रताप सरनाईक ने आगे कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी सांसदों का स्वागत है। हम संजय राउत को दिल से धन्यवाद देते हैं, क्योंकि उनकी वजह से विधायक पहले ही हमारी पार्टी में आ गए थे, अब आज छह सांसद हमारी पार्टी में आ रहे हैं। भविष्य में बचे तीन सांसद भी इसी तरह से हमारी पार्टी में आ जाएंगे।
  • भाजपा नेता चित्रा वाघ ने संजय राउत के अभद्र टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि यह पूरा देश और महाराष्ट्र देख रहा है कि सांसदों और विधायकों लेकर किस प्रकार से गाली-गलौज की जाती है। हो सकता है कि इसी वजह से उनकी ओर से ये देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed