सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Efforts on to capture tigress that strayed into West Bengal from Odisha hindi news

Kolkata: ओडिशा से भटककर बंगाल पहुंची 'बाघिन जीतन' को पकड़ने का प्रयास जारी, अंतिम बार बंदवान ब्लॉक देखी गई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 25 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
सार

ओडिशा से कोलकाता पहुंची बाघिन की खोजबीन जारी है। अधिकारी के अनुसार बाघिन को दिन में बंदवान ब्लॉक के राइका हिल के जंगलों में देखा गया। जहां पास में बकरी का आधा खाया हुआ शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई, क्योंकि बाघिन लगातार वन कर्मियों को चकमा दे रही थी। 

Efforts on to capture tigress that strayed into West Bengal from Odisha hindi news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ओडिशा से भटक कर पश्चिम बंगाल पहुंची बाघिन को पकड़ने का प्रयास जारी है। मामले में अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के सिमिलिपाल रिजर्व फॉरेस्ट से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भटककर आई बाघिन जीनत को पकड़ने के लिए मंगलवार को भी प्रयास जारी थे। 
Trending Videos


अधिकारी के अनुसार बाघिन को दिन में बंदवान ब्लॉक के राइका हिल के जंगलों में देखा गया। जहां पास में बकरी का आधा खाया हुआ शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई, क्योंकि बाघिन लगातार वन कर्मियों को चकमा दे रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने दी लोगों को सतर्क रहने की सलाह
वहीं अधिकारी ने इस मामले में कहा कि हमने ग्रामीणों से कहा है कि वे अपने मवेशियों को जंगल में न जाने दें। घबराने की कोई बात नहीं है। बकरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुंदरबन टाइगर रिजर्व की टीम सहित वन विभाग की दो टीमें बाघिन की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं और ओडिशा वन विभाग की टीमें भी इसकी निगरानी कर रही हैं। 

जानकारी के अनुसार जीनत पांच दिन पहले झारखंड से पश्चिम बंगाल आई थी और झारग्राम तथा पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में घूमने के बाद वह पुरुलिया पहुंची। वह अब तक सिमिलिपाल लौटने के कोई संकेत नहीं दिखा रही है। बाघिन ने नए इलाके की तलाश में पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के जंगलों में 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की है। अधिकारी ने कहा कि हम उसे सिमिलिपाल वापस लाने या पकड़कर वहीं छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed