सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Shinde expressed happiness over classical status said Marathi language not matter votes but respect

Maharashtra: 'हमारे लिए मराठी भाषा वोटों का नहीं, सम्मान का विषय', एकनाथ शिंदे ने शास्त्रीय दर्जे पर जताई खुशी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 08 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मराठी भाषा महायुति सरकार के लिए वोट का नहीं, बल्कि गर्व और सम्मान का विषय है। ‘अभिजात मराठी भाषा गौरव सोहला’ में बोलते हुए उन्होंने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलने पर खुशी जताई। शिंदे ने बताया कि मराठी को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा, साहित्य और तकनीकी क्षेत्रों में कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Eknath Shinde expressed happiness over classical status said Marathi language not matter votes but respect
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - फोटो : एक्स@mieknathshinde
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महायुति सरकार और मराठी भाषा को लेकर कई अहम बातें की। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार के लिए मराठी भाषा केवल वोटों का मुद्दा नहीं, बल्कि गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मराठी के संरक्षण के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ये बात मंगलवार को 'अभिजात मराठी भाषा गौरव सोहला' कार्यक्रम में बोल रहे थे।

Trending Videos


एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं यहां राजनीति की बात नहीं करना चाहता, लेकिन कुछ लोग मराठी भाषा का इस्तेमाल सिर्फ वोट के लिए करते हैं। हमारे लिए यह सम्मान का विषय है, राजनीति का नहीं। उन्होंने खुशी जताई कि मराठी को अक्तूबर 2024 में 'शास्त्रीय भाषा' का दर्जा मिला। शिंदे ने बताया कि यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को उनके मुख्यमंत्री रहते भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  S Jaishankar: एआई में भारत बनेगा ग्लोबल साउथ की उम्मीद, जयशंकर बोले- जिम्मेदार AI के लिए चाहिए स्वदेशी मॉडल

भाषा संरक्षण के लिए अहम कदम उठाने गए हैं- शिंदे
इस दौरान शिंदे ने बताया कि मराठी भाषा के संरक्षण और विकास के लिए राज्य सरकार कई ठोस कदम उठा रही है। इसके तहत स्कूलों में कक्षा 12 तक मराठी पढ़ाना अनिवार्य किया गया है। तकनीकी शिक्षा में भी मराठी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। मराठी साहित्य सम्मेलन के लिए बजट लाखों से बढ़ाकर करोड़ों में किया गया है।


देशभर की यूनिवर्सिटियों में मराठी पढ़ाने की बात कही
एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई में मराठी भाषा भवन और लंदन में मराठी भवन का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही देशभर की यूनिवर्सिटियों में मराठी पढ़ाने की कोशिशें जारी हैं। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अन्य मदों से फंड कम कर मराठी भाषा के लिए धन दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने ये भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सिविल सेवा, सरकारी उपक्रमों, बैंकों और सेना में मराठी बोलने वालों की संख्या बढ़े।

ये भी पढ़ें:- Supreme Court: 'सिर्फ घटनास्थल पर मौजूद होना, गैरकानूनी सभा का सदस्य होने का सबूत नहीं', कोर्ट की टिप्पणी

सीजीआई पर किए गए हमले की कोशिश पर भी बोले एकनाथ शिंदे 
इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस बीआर गवई पर हुए हमले की कोशिश की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें देश की संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं और यह बेहद शर्मनाक है। एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि जो कुछ हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा व्यवहार देश की परंपरा और संस्कृति के खिलाफ है। यह एक अशोभनीय और अनुचित कृत्य है।

दरअसल, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान 71 वर्षीय वकील राकेश किशोर ने सीजेआई गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की थी। वह मंच के पास पहुंचे और जूता निकालकर फेंकना चाहा, लेकिन कोर्ट में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उसे रोक लिया। इस घटना के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वकील का लाइसेंस तुरंत निलंबित कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed