{"_id":"6a0aa93b7c2824e2e00392ee","slug":"election-commission-announces-maharashtra-legislative-council-election-voting-date-notificataion-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का एलान, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का एलान, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल
न्यूज डेस्क, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 18 May 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
Breaking News
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, 18 जून को इन 16 सीटों के लिए मतदान होगा। वहीं नतीजे 22 जून को घोषित किए जाएंगे। विधान परिषद की जिन सीटों पर चुनाव होगा, उन पर सदस्यों का कार्यकाल बीते दिनों अलग-अलग तारीखों पर पूरा हुआ है। इनमें सोलापुर, अहमदनगर, ठाणे, जलगांव, सांगली-सतारा, नांदेड़, औरंगाबाद-जालना सीटें शामिल हैं।
चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल
चुनाव आयोग 25 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। उम्मीदवार 1 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे और 4 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन 16 सीटों पर मतदान 18 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वहीं मतगणना 22 जून को होगी और चुनाव की पूरी प्रक्रिया 25 जून तक पूरी कर ली जाएगी।
निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की नागपुर स्थानीय निकाय सीट पर उपचुनाव का एलान कर दिया है। इस सीट के लिए 18 जून 2026 को मतदान होगा, जबकि नतीजे 22 जून को आएंगे। यह सीट भाजपा नेता चंद्रशेखर कृष्णराव बावनकुले के महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद 23 नवंबर 2024 को खाली हुई थी।