सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission of India posts Article 326 of the Constitution of India on its 'X' account

ECI: कांग्रेस-RJD के प्रदर्शन के बीच चुनाव आयोग ने एक्स पर किया पोस्ट, जानें क्या है संविधान का अनुच्छेद 326

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 09 Jul 2025 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में आज विपक्ष की तरफ से चुनाव आयोग की तरफ से किए जा रहे मतदाताओं के विशेष जांच पुनरीक्षण के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। वहीं इसी बीच चुनाव आयोग की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर अपने हैंडल पर संविधान के अनुच्छेद 326 को पोस्ट किया गया है।

Election Commission of India posts Article 326 of the Constitution of India on its 'X' account
चुनाव आयोग ने एक्स पर पोस्ट किया अनुच्छेद 326 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में इसी साल चुनाव होने हैं, हालांकि अभी तक तारीखों का एलान नहीं हुआ है। वहीं चुनाव आयोग अपनी तैयारियों के क्रम में राज्य में चुनाव से पहले मतदाताओं का विशेष जांच पुनरीक्षण शुरू किया गया है। जिसका विपक्ष की तरफ से विरोध किया गया है। आज बिहार के तमाम जिलों में कांग्रेस, राजद समेत विपक्षी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर इसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया है। वहीं इसी बीच चुनाव आयोग ने अपने एक्स अकाउंट पर भारत के संविधान के अनुच्छेद 326 को पोस्ट किया है।
Trending Videos

 

क्या है एसआईआर?
चुनाव आयोग ने 24 जून को बिहार में एसआईआर करने के निर्देश जारी किए थे, जिसका उद्देश्य अपात्र नामों को हटाना और यह सुनिश्चित करना था कि केवल पात्र नागरिक ही मतदाता सूची में शामिल हों। आयोग ने कहा कि तेजी से बढ़ती शहरीकरण, प्रवासन, युवा मतदाता बनने, मौत की सूचनाएं न मिलने और विदेशी अवैध प्रवासियों के नाम जुड़ने जैसे कारणों से यह पुनरीक्षण जरूरी हो गया है। इस प्रक्रिया में बूथ स्तर के अधिकारी घर-घर जाकर नामों की जांच करेंगे। 

यह भी पढ़ें - Bihar Election: राहुल गांधी बोले- चुनाव आयोग बिहार में हमारे वोटरों की चोरी कर रहा, यही महाराष्ट्र में किया था

बिहार में जारी है एसआईआर
वहीं चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया है कि 8 जुलाई को शाम छह बजे तक एसआईआर की प्रगति को देखते हुए यह संभावना है कि गणना प्रपत्रों के संग्रह का कार्य, संग्रह के अंतिम दिन यानी 25 जुलाई 2025 से पहले ही पूरा हो जाएगा। बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है, जिसमें 3,70,77,077 गणना फार्म जमा हुए हैं, जो 24 जून, 2025 को एसआईआर निर्देश जारी होने के बाद से पहले 14 दिनों में (शाम छह बजे तक) एकत्र किए गए बिहार के कुल 7,89,69,844 (लगभग 7.90 करोड़) मतदाताओं का 46.95 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें - Bihar News: तेजस्वी यादव बोले- तानाशाही के विरोध में चक्काजाम कर रहे, लोकतंत्र को अपवित्र नहीं होने देंगे

राहुल-तेजस्वी का चुनाव आयोग पर निशाना
आज बिहार में विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा- हम बिहार आए हैं, यहां लोग संविधान के लिए शहीद हुए। हमारे संविधान में लिखा है कि हिंदुस्तान के हर नागरिक को वोट देने का अधिकार है। मैं हिंदुस्तान और बिहार की जनता को बताना चाहता हूं कि जैसे महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया था, उसी तरह बिहार का चुनाव भी चोरी करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें पता चल गया है कि हमें महाराष्ट्र मॉडल समझ आ गया है, इसलिए अब वे बिहार मॉडल लेकर आए हैं। मैं आपको साफ बताना चाहता हूं कि यह गरीबों का वोट छीनने का तरीका है, लेकिन इनको पता नहीं है कि ये बिहार है और बिहार की जनता ऐसा कभी नहीं होनी देगी।
 

इस मौके पर राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इंडिया गठबंधन हर मंच पर, हर स्तर पर, हर मतदाता की आवाज़ बनेंगे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। इनकी तानाशाही के विरुद्ध बिहार में चक्का जाम हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2025 में जो अव्यवस्था, अराजकता और असंवैधानिक कार्यप्रणाली सामने आ रही है, वह अत्यंत निंदनीय और लोकतंत्र के लिए घातक है। हमलोगा बिहार के लोकतंत्र को यूं अपवित्र नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed