सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   election commission orders repoll in 15 booths of two assembly constituencies in West Bengal on May 2 know why

West Bengal Polls: पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान, चुनाव आयोग ने क्यों लिया ये फैसला?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 02 May 2026 04:36 AM IST
विज्ञापन
सार

West Bengal Repolling: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत 15 मतदान केंद्रों पर फिर वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार आज यानी दो मई को यहां पुनर्मतदान होगा। ये सभी मतदान केंद्र दक्षिण 24 परगना जिले के अंतर्गत आते हैं। यह आदेश चुनावी धांधली की खबरों के बाद दिया गया है। 

election commission orders repoll in 15 booths of two assembly constituencies in West Bengal on May 2 know why
बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान आज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों पर चुनावी धांधली की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने 15 मतदान केंद्रों पर दो मई को पुनर्मतदान का आदेश दिया है।  यह निर्णय शुक्रवार को लिया गया।
Trending Videos


चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार, मगरा हाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा। इन दोनों विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ था। वहीं, फल्टा विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान को लेकर फैसला शनिवार को लिया जाएगा, क्योंकि वहां से अभी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bengal: महिलाओं की बंपर वोटिंग से उलझी बंगाल की सियासी गुत्थी, मतदान में पुरुषों को 2.5 फीसदी से पीछे छोड़ा

पुनर्मतदान की क्यों पड़ी जरूरत? 
चुनाव आयोग ने यह आदेश दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से प्राप्त रिपोर्टों और भौतिक परिस्थितियों के आधार पर जारी किया है। पुनर्मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

77 बूथों पर पुनर्मतदान की हुई थी मांग
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के बाद 77 बूथों पर दोबारा मतदान की मांग की गई थी। आयोग इन शिकायतों की गंभीरता से लेते हुए 15 बूथों पर दोबारा मतदान का आदेश जारी कर दिया है। दरअसल, दक्षिण 24 परगना जिले की चार सीटों से ईवीएम से छेड़छाड़, कैमरों में बाधा और मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों वाली शिकायतें आई थीं। आयोग ने पहले ही साफ किया था कि बिना पूरी जांच के कोई फैसला नहीं लिया जाएगा।

भाजपा ने लगाए थे गड़बड़ी के आरोप
भाजपा ने डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दोनों विधानसभा सीटों के कुछ मतदान केंद्रों पर बड़े पैमाने पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया था। यह लोकसभा क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का है।

चुनाव आयोग ने आरोपों की जमीनी हकीकत जानने के लिए अपने विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता को भी तैनात किया था। वहीं, टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा था कि भाजपा जानती है कि उन्हें डायमंड हार्बर और मगरा हाट में बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा, इसलिए वे इन जगहों पर पुनर्मतदान की मांग कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव 2026: TMC नेता ने राज्य चुनाव आयोग को लिखा पत्र, स्ट्रांग रूम CCTV और पुनर्मतदान पर चिंता जताई

आयोग के फैसले से भाजपा खुश
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की मदद से भाजपा इन क्षेत्रों के लोगों को मतदान की प्रक्रिया से फिर से गुजरने के लिए मजबूर कर रही है। वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इन क्षेत्रों में टीएमसी को फायदा पहुंचाने के लिए कई बूथों पर धांधली हुई थी। उन्होंने कहा कि वे चुनाव आयोग के पुनर्मतदान के फैसले से खुश हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed