{"_id":"69f8672737178276df05c34a","slug":"puduchhery-election-results-cm-rangaswamy-win-ainrc-government-in-power-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Puduchhery Election Results: पुदुचेरी में सीएम रंगास्वामी जीते, फिर सरकार बनाने के करीब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Puduchhery Election Results: पुदुचेरी में सीएम रंगास्वामी जीते, फिर सरकार बनाने के करीब
आईएएनएस, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 04 May 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार
पुदुचेरी में एक बार फिर एआईएनआरसी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। एआईएनआरसी के नेता रंगास्वामी ने भी शानदार जीत दर्ज की है।
एन रंगास्वामी, मुख्यमंत्री, पुदुचेरी
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजों में कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले हैं। ताजा परिणामों के अनुसार, थट्टांचावडी, एम्बालम और मन्नादीपेट सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की गई है। थट्टांचावडी विधानसभा सीट (नंबर 9) पर मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने शानदार जीत हासिल की है। ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) के उम्मीदवार रंगासामी को 10,024 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ई. विनायगम (नेयम मक्कल कझगम) को 5,583 वोट मिले। इस तरह रंगासामी ने 4,441 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
चार बार के सीएम हैं रंगास्वामी
एन. रंगास्वामी चार बार (2001-2006, 2006-2008, 2011-2016, और 2021 से अब तक) पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं एम्बालम विधानसभा सीट (नंबर 21) पर भी ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस के ई. मोहंदोस ने जीत हासिल की। उन्हें 16,017 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के एम. कंदासामी को 11,956 वोट मिले। मोहंदोस ने यह मुकाबला 4,061 वोटों के अंतर से जीता।
मन्नादीपेट विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के ए. नमासिवायम ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें 15,918 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के टी.पी.आर. सेल्वामे को 9,808 वोट मिले। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने 6,110 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। गौरतलब है कि पुडुचेरी में कुल 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। इन सभी सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया गया था।
पुदुचेरी में सरकार बनाने के लिए 16 सीटों की जरूरत
सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को कम से कम 16 सीटों का बहुमत हासिल करना जरूरी होता है। इसके अलावा यहां 3 सीटें उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत की जाती हैं, जो सरकार के गठन में अहम भूमिका निभा सकती हैं। अब तक के रुझानों में एआईएनआरसी 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि इसकी सहयोगी पार्टी भाजपा 1 सीट पर आगे है। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार लीड कर रहे हैं।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन