सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal election result 2026 Aam Janata Unnayan party Humayun kabir

Bengal Election Result: बंगाल में बाबरी वाले हुमायूं कबीर बंपर जीत की ओर, कितने मतों के अंतर से चल रहे आगे?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 04 May 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
west bengal election result 2026 Aam Janata Unnayan party Humayun kabir
हुमायूं कबीर, अध्यक्ष, आम जनता उन्नयन पार्टी - फोटो : ANI
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए 293 सीटों की मतगणना जारी है। मतगणना के बीच सबसे चर्चित चेहरों में से एक हुमायूं कबीर जबरदस्त बढ़त बनाए हुए हैं। कबीर 48 हजार से अधिक मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। चुनाव से पहले अपने विवादित बयानों के कारण भी कबीर चर्चाओं में रहे। उन्होंने राज्य में बाबरी मस्जिद बनाने का एलान किया था। 
Trending Videos


हुमायूं कबीर को कितने वोट मिले?
आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद जिले की नौदा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक उन्हें 48088 वोट मिले हैं और वह 16306 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर 31782 मतों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राणा मंडल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेजीनगर सीट पर क्या है स्थिति?
हुमायूं कबीर नौदा के अलावा रेजीनगर सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर भी वह मतों के बड़े अंतर के साथ आगे चल रहे हैं। इस सीट पर अभी तक उन्हें 70910 वोट मिले हैं। वह भाजपा उम्मीदवार बपन घोष से 37549 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। 
 
एग्जिट पोल को किया था खारिज
मतगणना से पहले उन्होंने एग्जिट पोल्स पूरी तरह खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि दिखाए गए एग्जिट पोल बेकार हैं और इन पर कोई भरोसा नहीं करना चाहिए। हुमायूं कबीर ने आईएएनएस से बात करते हुए दावा किया था, 'पश्चिम बंगाल में कोई भी राजनीतिक दल बहुमत के करीब नहीं पहुंच पाएगा। 294 सीटों में से 148 सीटें हासिल करना किसी के बस की बात नहीं है। इंतजार कीजिए, 4 मई को सुबह 10 से 11 बजे तक नतीजे सामने आ जाएंगे।'

ये भी पढ़ें: बंगाल में मतगणना के बीच CM ममता बोलीं- मनमानी कर रहा चुनाव आयोग, डटे रहें TMC कार्यकर्ता

ईवीएम पर चुनाव आयोग का किया था बचाव
उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा और छेड़छाड़ के आरोपों पर चुनाव आयोग का बचाव किया था। उन्होंने कहा था, 'चुनाव आयोग ने ईवीएम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। लोग बेतुकी बातें कर रहे हैं, इनका कोई मोल नहीं है। आम जनता, जिसने वोट दिया, वही जीतेगी।' उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग ईवीएम हैकिंग की बात कर रहे हैं, लेकिन यह मुमकिन नहीं है। उन्होंने इस पर यकीन करने से इनकार कर दिया था।

चुनाव के बाद होने वाली हिंसा पर हुमायूं कबीर ने कहा था, 'चुनाव आयोग ने 2026 के चुनावों की चुनौती सफलतापूर्वक पूरी की है।' उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बधाई दी थी। उन्होंने 2021 और 2024 के चुनावों में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि कई लोग घायल हुए और अपनी जान गंवा बैठे।

बाबरी मस्जिद के निर्माण के एलान के बाद टीएमसी से हुए थे निलंबित
हुमायूं कबीर पहले तृणमूल कांग्रेस में थे। लेकिन चुनाव से पहले उनके कदमों ने पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ा दीं। कबीर ने बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण का एलान कर दिया था। इसके बाद टीएमसी ने उन्हें निलंबित किया। उस समय कबीर भरतपुर से विधायक थे। उन्होंने बाबरी विध्वंश के बरसी पर छह दिसंबर 2025 को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखने का दावा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed