{"_id":"6ab66a47ec556972ab065c64","slug":"election-commission-row-p-chidambaram-demands-public-disclosure-of-files-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग: चिदंबरम ने ईसी से मांगी फाइलें; फैसलों को लेकर उठाए सवाल; कहा- सर्वसम्मति से हुए तो सार्वजनिक करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग: चिदंबरम ने ईसी से मांगी फाइलें; फैसलों को लेकर उठाए सवाल; कहा- सर्वसम्मति से हुए तो सार्वजनिक करें
Fri, 25 Sep 2026 06:04 PM IST
शिवम गर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 25 Sep 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम
- फोटो : पीटीआई
कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने चुनाव आयोग से जुड़े विवाद पर कई सवाल उठाए हैं। चिदंबरम ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि यह चिदंबरम का राजनीतिक आरोप है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने अपने फैसलों को सर्वसम्मति से लिए जाने की बात कही है। ऐसे में आयोग को संबंधित फाइलें सार्वजनिक करनी चाहिए, ताकि लोग खुद पूरे मामले को समझ सकें।
विज्ञापन
चिदंबरम ने दावा किया कि उनके पास 14 ऐसे बिंदुओं की सूची है, जिन पर चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने कथित तौर पर आपत्ति जताई है। इनमें आयोग की मंजूरी के बिना आधिकारिक पत्र जारी किए जाने, बैठकों के एजेंडे और कार्यवाही उपलब्ध नहीं कराने जैसे मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर बहु-सदस्यीय आयोग में बैठकों का एजेंडा और कार्यवाही ही उपलब्ध नहीं होगी तो संस्था कैसे काम करेगी।
विज्ञापन
चिदंबरम ने संधू और जोशी द्वारा कैबिनेट सचिव को भेजे गए कथित पत्रों को भी सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने पश्चिम बंगाल से जुड़े एक मामले में चुनाव आयोग की ओर से अपील दायर किए जाने के अधिकार पर भी सवाल उठाया। चिदंबरम ने कहा कि अगर आयोग के सभी फैसले वास्तव में सर्वसम्मति से लिए गए हैं, तो संबंधित दस्तावेज सामने आने चाहिए। उनके मुताबिक, दस्तावेज सार्वजनिक होने के बाद लोग खुद निष्कर्ष निकाल सकते हैं।
विज्ञापन