सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission Telangana Voter list update Special Intensive Revision Telangana CEO SIR schedule 2026

Telangana SIR: अब तेलंगाना में भी वोटर लिस्ट सुधार की कवायद, चुनाव आयोग बोला- अप्रैल-मई में हो सकता है एसआईआर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 06 Feb 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

तेलंगाना में अप्रैल-मई 2026 से वोटर लिस्ट सुधार का विशेष अभियान शुरू होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों से हर बूथ पर स्थानीय एजेंट नियुक्त करने को कहा है। इसका मकसद वोटर लिस्ट को पूरी तरह सही और पारदर्शी बनाना है।

Election Commission Telangana Voter list update Special Intensive Revision Telangana CEO SIR schedule 2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) सी. सुदर्शन रेड्डी ने एक अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य में वोटर लिस्ट के विशेष सुधार (एसआईआर) का शेड्यूल अप्रैल-मई 2026 के दौरान घोषित होने की उम्मीद है। गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के दौरान उन्होंने यह बात कही।

Trending Videos


क्या बोले मुख्य चुनाव अधिकारी?
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अभी देश के 12 राज्यों में यह सुधार कार्य चल रहा है। तेलंगाना और बाकी राज्यों के लिए इसे 2026 में शुरू किया जाएगा। सुधार के लिए समय कम है, इसलिए राज्य में तैयारी का काम अभी से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे हर पोलिंग स्टेशन के लिए कम से कम एक बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) जरूर नियुक्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SIR: लापरवाही पर बीएलओ को निलंबित कर सकेंगे डीएम, निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश

रेड्डी ने सलाह दी कि ये एजेंट उसी इलाके के रहने वाले होने चाहिए। वे बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ मिलकर काम करेंगे। इससे वोटर लिस्ट ज्यादा सटीक और पारदर्शी बनेगी और समस्याओं का समय पर समाधान होगा। इस अभियान के दौरान बीएलओ हर इलाके में तीन से चार बार जाएंगे। पहली बार में वे फॉर्म बांटेंगे और अगली बार उन घरों में जाएंगे जो पहले छूट गए थे।

एजेंटों की नियुक्ति जल्द होगी पूरी
उन्होंने साफ किया कि जो वोटर तैयारी के दौरान लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए, वे भी इस प्रक्रिया में अपनी जानकारी दे सकेंगे। रेड्डी ने जोर दिया कि एजेंटों की नियुक्ति जल्द पूरी होनी चाहिए। इससे आपसी तालमेल मजबूत होगा, शिकायतें कम होंगी और कोई भी योग्य वोटर लिस्ट से बाहर नहीं रहेगा। इस बैठक में अतिरिक्त सीईओ वासम वेंकटेश्वर रेड्डी, डिप्टी सीइओ हरि सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed