{"_id":"69859d639870677016008d12","slug":"odisha-three-district-courts-receive-bomb-threat-email-police-launch-search-operation-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा की तीन अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर, मचा हड़कंप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा की तीन अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार
ओडिशा की तीन जिला अदालतों को ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद कटक, पुरी और फूलबनी की अदालतों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत परिसर खाली कराकर जांच शुरू कर दी।
ओडिशा पुलिस
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
Odisha Bomb Threat: ओडिशा में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी। धमकी मिलने के बाद कटक, पुरी और फूलबनी की जिला अदालतों में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने अदालत परिसर को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस ने बताया कि कटक, पुरी और फूलबनी के जिला और सत्र न्यायाधीश की अदालतों को ईमेल मिले थे। ईमेल भेजने वाले ने कोर्ट परिसर में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद वकीलों, जजों और कोर्ट आए लोगों में दहशत फैल गई। यह पहली बार नहीं है जब ऐसी धमकी मिली है। इससे पहले 8 जनवरी को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। तब कटक, देवगढ़ और संबलपुर की जिला अदालतों को धमकी मिली थी।
महाधिवक्ता ने की शांति की अपील
ओडिशा के महाधिवक्ता पीतांबर आचार्य ने धमकी भरे ईमेल मिलने को लेकर बताया कि तीनों अदालतों में तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से शांति बनाए रखने की अपील की।
पुलिस ने चलाया सघन तलाशी अभियान
धमकी के बाद तीनों अदालतों के परिसरों को खाली कराया गया। पुरी के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया कि तलाशी अभियान में डाग स्क्वाड और बम निरोधक दस्तों को तैनात किया गया है। कटक में भी पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली करा दिया। बम निरोधक दस्ते ने वहां सघन जांच की। सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।
पुलिस ने बताया कि धमकी भेजने वाला कौन था, इसकी जांच की जा रही है। कटक के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर तक तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वहीं संबलपुर की अदालत को कोई धमकी भरा ईमेल नहीं मिला। लेकिन, स्थानीय पुलिस ने सावधानी बरतते हुए कोर्ट परिसर की तलाशी ली। बता दें कि कटक की अदालत को दूसरी बार ऐसी धमकी मिली है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्य पीठ और जयपुर पीठ को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए परिसर
Trending Videos