सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay said that the Lok Sabha Speaker claims are ridiculous Birla had expressed concern about PM security

संसद में रार: संजय राउत बोले- लोकसभा स्पीकर के दावे हास्यास्पद; बिरला ने जताई थी PM की सुरक्षा पर चिंता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 06 Feb 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के उस दावे को खारिज कर दिया। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस सांसद सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट की ओर बढ़ सकते हैं। उन्होंने इसे हास्यास्पद करार दिया।

Sanjay said that the Lok Sabha Speaker claims are ridiculous Birla had expressed concern about PM security
संजय राउत, शिवसेना यूबीटी सांसद - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट के पास महिलाओं सांसदों का प्रदर्शन से जुड़ा मामला अब बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के इस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि कांग्रेस सांसद सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट की ओर बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही कोई अप्रत्याशित कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने इसे हास्यास्पद करार दिया।

Trending Videos


यह भी पढ़ें-Supreme Court: तेलंगाना के विधानसभा स्पीकर को कोर्ट की फटकार; 2019 के अवमानना मामले में वकील की याचिका खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से हम गुलाम बने
पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की वजह से देश खतरे में है। उन्होंने ने दावा किया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के कारण देश गुलाम बन गया है। भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनी है, जिसके तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर लगने वाले पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर हुई बातचीत के बाद यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि "अब 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर लगने वाला शुल्क घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगा"।

देश की लोकतांत्रिक परंपराएं चकनाचूर हो जातीं
बुधवार को बिरला ने कहा कि उनके पास ठोस जानकारी है कि कांग्रेस के कई सदस्य प्रधानमंत्री मोदी की सीट की ओर बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही कुछ अप्रत्याशित कृत्य कर सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने उनसे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने के लिए सदन में न आने का अनुरोध किया था। तीन बार स्थगन के बाद जब सदन दोपहर 3 बजे फिर से शुरू हुआ, तो बिरला ने कहा कि अगर यह घटना घटी होती, तो इससे देश की लोकतांत्रिक परंपराएं चकनाचूर हो जातीं।

यह भी पढ़ेंकर्नाटक में नहीं होगा नेतृत्व परिवर्तन: पूरे पांच साल मुख्यमंत्री रहेंगे सिद्धारमैया, हाईकमान का स्पष्ट संकेत

 

यह एक कायर सरकार है- राउत
राउत ने कहा “हम मोदी से पहले संसद में हैं।  इसके नियमों से वाकिफ हैं। कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम में सबसे बड़े बलिदान दिए और संसद को जन्म दिया। अगर कोई कहता है कि संसद में मोदी को खतरा है, तो यह सरासर झूठ है। आतंकी हमलों में कांग्रेस पार्टी ने अपने पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को खो दिया। खतरे से वाकिफ होने के बावजूद वे लोगों के बीच गए और उन पर हमला हुआ। उन्होंने कहा, "यह कहना हास्यास्पद है कि सांसदों के सदन के वेल में प्रवेश करने से प्रधानमंत्री को खतरा पैदा हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक कायर सरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed