सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manoj Bajpayee Film Row BJP MP Nishikant Dubey Reaction on Film naming Ghooskhor Pandat

Ghooskhor Pandat: 'घूसखोर पंडित' फिल्म पर बढ़ा विवाद, आईटी कमेटी अध्यक्ष बोले- चर्चा करने के बाद बताऊंगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Fri, 06 Feb 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

Ghooskhor Pandat Film Row: 'घूसखोर पंडित' फिल्म को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जिस पर अब भाजपा सांसद व संचार और सूचना प्रौद्योगिकी की स्थायी समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे से इस पर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह इस मुद्दे पर चर्चा करने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।

Manoj Bajpayee Film Row BJP MP Nishikant Dubey Reaction on Film naming Ghooskhor Pandat
भाजपा सांसद व आईटी कमेटी के चेयरमैन निशिकांत दुबे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडित' के नाम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भोपाल, लखनऊ सहित देश में विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं। फिल्म के नाम को लेकर पनपे विरोध के बीच भाजपा सांसद व सूचना प्रौद्योगिकी मामले की समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैं आईटी कमेटी का चेयरमैन। मैं इस बारे में आपको चर्चा करने के बाद ही बता सकता हूं।
Trending Videos


झारखंड के गोड्डा से चार बार के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे संचार और सूचना प्रौद्योगिकी की स्थायी समिति के अध्यक्ष है। ऐसे में जब इस पूरे विवाद पर उनसे प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि, 'देखिए, मैं उस कमेटी का चेयरमैन हूं, मैं आईटी कमेटी का चेयरमैन हूं। मैं इस बारे में आपको चर्चा करने के बाद ही बता सकता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएमसी ने मेकर्स को टाइटल को लेकर भेजा नोटिस
फिल्म निर्माता संघ (एफएमसी) ने भी ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर मेकर्स को नोटिस जारी किया है। एफएमसी का कहना है कि मेकर्स ने नियमों के अनुसार शीर्षक के लिए अनिवार्य अनुमति प्राप्त नहीं की थी। नोटिस में कहा गया कि फिल्म निर्माता नीरज पांडे, जो इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के सदस्य हैं, उन्होंने 'घुसखोर पंडित' शीर्षक के उपयोग के लिए अनुमति लेने के लिए आवेदन नहीं किया था। ऐसे में बिना अनुमति के इसका उपयोग अनुशासनात्मक कार्रवाई का कारण बन सकता है।

विवाद पर मेकर्स और एक्टर की सफाई
विरोध बढ़ने के बाद फिल्म के निर्माता नीरज पांडे और अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक बयान जारी कर पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दिया है। दोनों ने फिल्म के उद्देश्य और शीर्षक को लेकर भी सफाई दी। साथ ही प्रचार सामग्री चीजें हटाने की भी बात कही है।

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने पोस्ट क्या लिखा?
मनोज बाजपेयी ने अपनी बयान में कहा कि, 'लोगों द्वारा साझा की गई भावनाओं और चिंताओं का मैं सम्मान करता हूं और उन्हें गंभीरता से लेता हूं। जब आप जिस चीज का हिस्सा होते हैं, उससे कुछ लोगों को ठेस पहुंचती है, तो यह आपको रुककर उनकी बात सुनने के लिए मजबूर कर देता है। एक अभिनेता के रूप में, मैं किसी फिल्म में अपने द्वारा निभाए जा रहे किरदार और कहानी के माध्यम से ही प्रवेश करता हूं। मेरे लिए यह एक गलत व्यक्ति और उसकी आत्म-साक्षात्कार की यात्रा के बारे में था।'

उन्होंने आगे कहा कि इसका उद्देश्य किसी भी समुदाय के बारे में कोई टिप्पणी करना नहीं था। नीरज पांडे के साथ काम करने के अपने अनुभव में मैंने देखा है कि वो अपनी फिल्मों के प्रति हमेशा गंभीरता और सावधानी बरतते हैं। जनता की भावनाओं को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने प्रचार सामग्री को हटाने का निर्णय लिया है। यह इस बात को दर्शाता है कि चिंताओं को कितनी गंभीरता से लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Ghooskhor Pandat Row: लखनऊ में मेकर्स पर दर्ज हुआ मामला, एफएमसी ने भी निर्माताओं को भेजा नोटिस

फिल्म में मनोज बाजपेयी बने हैं पुलिसवाले
रिेतेश शाह द्वारा निर्देशित ‘घूसखोर पंडित’ को नीरज पांडे ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने अजय दीक्षित का किरदार निभाया है, जो एक रिश्वतखोर पुलिसवाला है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा नुसरत भरूचा, कीकू शारदा, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम, श्रद्धा दास और अक्षय ओबेरॉय प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed