{"_id":"6984593fefa070729e0e3a0d","slug":"ex-minister-mahadev-jankar-was-to-travel-with-ajit-pawar-on-fatal-crash-day-revealed-how-he-survived-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजित पवार के प्लेन क्रैश में जा सकती थी इस पूर्व मंत्री की भी जान, अब खुद सामने आकर बताया कैसे जिंदा बचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अजित पवार के प्लेन क्रैश में जा सकती थी इस पूर्व मंत्री की भी जान, अब खुद सामने आकर बताया कैसे जिंदा बचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री महादेव जानकर ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जिस दिन अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ, वह भी उसी में सफर करने वाले थे। लेकिन देर होने की वजह से उनकी जान बच गई।
पूर्व मंत्री महादेव जानकर का दावा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
Ajit Pawar Plane Crash: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में हुए निधन ने सबको झकझोर दिया था। 28 जनवरी को पुणे के बारामती में हुए इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की जान चली गई थी। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय समाज पक्ष के प्रमुख महादेव जानकर ने दावा किया है कि वह भी उसी दिन अजित पवार के साथ उसी विमान में यात्रा करने वाले थे, लेकिन किस्मत से उनकी जान बच गई।
देर होने की वजह से बच गई जान
महादेव जानकर ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे से कुछ दिन पहले उनकी अजित पवार से बात हुई थी। पवार ने उन्हें अपने साथ मुंबई से बारामती चलने का न्योता दिया था। दोनों को एक ही चार्टर्ड विमान से सफर करना था।
जानकर ने आगे कहा, "लेकिन मैं समय पर मुंबई नहीं पहुंच सका। मुझे पहुंचने में देर हो गई और मैं अजित पवार की सुबह की फ्लाइट नहीं पकड़ पाया।" उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जानकर ने कहा कि अजित पवार का निधन राज्य के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।
यह भी पढ़ें: Maharashtra: शरद पवार ने सुनेत्रा और बेटों से की मुलाकात; NCP गुटों के विलय पर नरम रुख क्यों अपनाया?
कौन हैं महादेव जानकर
महादेव जानकर धनगर (गडरिया) समुदाय के एक प्रमुख नेता हैं। वह राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) के अध्यक्ष हैं। उनकी पार्टी का पश्चिमी महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में अच्छा प्रभाव है। वह 2016 में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री भी रह चुके हैं।
आपको बता दें कि 28 जनवरी को सुबह करीब 8.45 बजे यह हादसा हुआ था। अजित पवार का चार्टर्ड विमान बारामती हवाई अड्डे पर उतरने वाला था। लेकिन रनवे से महज 200 मीटर पहले ही विमान क्रैश हो गया था, जिसमें सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: Maharashtra: 'छोटे चार्टर्ड विमान में सफर न करें गडकरी', शरद पवार के करीबी अनिल देशमुख ने क्यों कही ये बात?
Trending Videos