सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EXCLUSIVE pictures of king of lalbag lord ganesha

गणपति बप्पा मोरया! लालबाग के राजा की EXCLUSIVE तस्वीरें

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 02 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
EXCLUSIVE pictures of king of lalbag lord ganesha
- फोटो : amarujala
विज्ञापन

देश विदेश में 10 दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव की शुरुआत सोमवार 5 सितंबर से होनी है। और, इस दौरान मुंबई के सबसे मशहूर लाल बाग के राजा के गणपति दर्शन के लिए लाखों लोग हर साल मुंबई आते हैं।

Trending Videos


लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए मीलों लंबी कतारें लगती हैं। लेकिन, अमर उजाला के पाठकों के लिए हम लेकर आए हैं लाल बाग के राजा के मुख दर्शन की एक्सक्लूसिव तस्वीरें।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन में लगते हैं 12 से 40 घंटे!

EXCLUSIVE pictures of king of lalbag lord ganesha
लालबाग के राजा के दर्शन के लिए दो तरह की लाइनें लगती हैं, जिनमें से नवसाची लाइन में भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए लाइन लगाते हैं, इस लाइन में लगने वालों को दर्शन के लिए करीब 24 घंटे लाइन में लगे रहना होता है और कई बार तो नंबर आने में 40 घंटे तक लग जाते हैं।

मुख दर्शन बस दूर से दर्शन करने की लाइन है। इसमें भक्तों की बारी 5 से 8 घंटे में आती हैं, हालांकि इसमें भी कभी कभी 12 घंटे लग जाते हैं।

कांबली परिवार की साधना!

EXCLUSIVE pictures of king of lalbag lord ganesha

लालबाग के राजा के उत्सव का ये 82वां साल है। लालबाग के राजा की ये मूर्ति लालबाग के नुक्कड़ पर रहने वाला कांबली परिवार बनाता है। ये परिवार आठ पीढ़ियों से ये काम करता आ रहा है। मूर्ति बनाने में वैसे तो पूरा परिवार जुटता है पर आंखें बनाने की जिम्मेदारी परिवार के मुखिया के पास रहती है।

और प्रतिमा पूरी होने के बाद इसका पहला मुख दर्शन गणेश उत्सव से कुछ दिन पहले कुछ खास लोगों के लिए आयोजित किया जाता है। इसी मुख दर्शन की ये एक्सक्लूसिव तस्वीरें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed