सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   exit poll 2019 effects on opposition parties counting of vote 2019

क्या एग्जिट पोल ने कांग्रेस को हिलाकर रख दिया है, किसी ने कहा मनोरंजन, तो किसी ने कहा ध्यान न दें

डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 22 May 2019 05:05 AM IST
विज्ञापन
exit poll 2019 effects on opposition parties counting of vote 2019
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन
एग्जिट पोल ने यूपीए को परेशानी में डाल दिया है। इस बात में कोई शक नहीं। यूं भी कह सकते हैं कि एग्जिट पोल की वजह से कांग्रेस पार्टी अंदर तक हिल गई है। यही वजह है कि मंगलवार को आनन-फानन में पार्टी नेताओं को जो ठीक लगा, बयान जारी कर दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यकर्ताओं के लिए जारी अपने ऑडियो संदेश में कहा, एग्जिट पोल पर ध्यान न दें, बस मुस्तैदी से डटे रहें। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने एग्जिट पोल को मनोरंजन बता दिया। वे बोले, लोगों को इसे देखने में मजा आता है, इसलिए यह मनोरंजन है। एग्जिट पोल का वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


एग्जिट पोल आने के बाद से ही कांग्रेस और उसके सहयोगियों के बीच एक असमंजस की स्थिति देखी जा रही है। भले ही यूपीए की ओर से आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू राजनीतिक दलों का मन टटोलने के लिए घूम रहे हैं, लेकिन अब एकाएक वे भी मध्यस्थता का काम छोड़कर ईवीएम और वीवीपैट पर आ गए। कांग्रेस और सहयोगियों को ये भय सताने लगा है कि अगर एग्जिट पोल सच साबित हो गए तो क्या होगा। यही कारण है कि कांग्रेस ने 21 दलों के साथ मिलकर चुनाव आयोग पर निशाना साध दिया। 

प्रियंका गांधी ने जारी किया बयान

भाजपा की ओर से यह आवाज उठने लगी कि एग्जिट पोल के चलते मायावती दिल्ली नहीं आई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एग्जिट पोल के झटके का असर कितना ज्यादा था, यह अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रियंका गांधी को खुद बयान जारी करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी ने जब एग्जिट पोल के बाद कार्यकर्ताओं की स्थिति का पता लगाया तो मनोबल बहुत नीचे जा चुका था। स्थिति की गंभीरता को भांपकर प्रियंका गांधी ने अपना ऑडियो संदेश जारी कर दिया। इसमें कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे एग्जिट पोल को सच न समझें। यह चुनाव परिणाम नहीं है। कांग्रेस पार्टी की महासचिव को यह पता लग चुका था कि एग्जिट पोल की मार काउंटिंग एजेंट्स तक जा पहुंची है। अगर काउंटिंग एजेंट्स अब ढीले पड़ गए तो मामला और ज्यादा बिगड़ सकता है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, काउंटिंग एजेंट्स पूरी तत्परता से अपना काम करें। एग्जिट पोल की तरफ जरा सा भी ध्यान न दें।

कांग्रेस पार्टी ने इसके बाद राजीव शुक्ला को मैदान में उतार दिया। शुक्ला ने भी कार्यकर्ताओं से कह दिया कि एग्जिट पोल कुछ नहीं होता। यह एक प्रकार से मनोरंजन है, जिसे देखने में लोगों को मजा आता है। कोई व्यक्ति अपनी मनमर्जी से कुछ भी बोल देता है और इसे ही वह एग्जिट पोल का नाम दे देता है।

कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी जिला अध्यक्षों को फोन पर दिए दिशा निर्देश

एग्जिट पोल से निराश हुए कार्यकर्ताओं में दोबारा से जोश जगाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका के ऑडियो संदेश के अलावा उन्हें फोन पर भी समझाया। इसके लिए पार्टी ने सभी राज्यों में जिला अध्यक्षों को फोन पर यह सूचना दी है कि वे व्यक्तिगत तौर पर उस स्थान का दौरा करें, जहां ईवीएम रखी हुई हैं। साथ ही पार्टी ने स्ट्रोंग रुम के बाहर निगरानी कर रहे कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे अब गिनती खत्म होने के बाद ही वहां से हटें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed