सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Father of flight attendant who died in Ajit Pawar's plane crash alleges compensation has not been received yet

Ajit Pawar Plane Crash: हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट के पिता का आरोप- अब तक नहीं मिला मुआवजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 10 Mar 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट के पिता ने  आरोप लगाया है कि अब तक कोई मुआवजा नहीं मिला है।

Father of flight attendant who died in Ajit Pawar's plane crash alleges compensation has not been received yet
अजित पवार विमान हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के पिता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को एक महीने से ज्यादा हो गया है। अजित पवार विमान हादसे की जांच पर उनके भतीजे रोहित पवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं। इस विमान हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली का हाल ही में एक बयान आया है। उन्होंने कहा है कि वीएसआर वेंचर्स से अभी तक कोई हमसे मिलने नहीं आया। ना ही हमें कोई मुआवजा मिला है।

Trending Videos

यह भी पढ़ें- Lok Sabha: 'लोकसभा अध्यक्ष को विपक्ष का माइक बंद करने में महारत', महुआ मोइत्रा का तीखा हमला; मचा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से भी हमें कोई मदद नहीं मिली

उन्होंने कहा, "एक हफ्ते पहले मेरे बेटे को व्हाट्सएप पर एक कॉल आया, जिसमें कहा गया था, 'अगर तुम मीडिया के पास जाओगे तो क्या होगा। इससे तुम्हारी बहन या अजित दादा वापस नहीं आएंगे। जब मैं मुंबई आऊंगा तो तुमसे मिलने आऊंगा। अगर पायलट ने विमान दुर्घटनाग्रस्त किया है तो हम क्या कर सकते हैं?'" अब हम असमंजस में हैं कि क्या करें। हमारी कहानी ऐसी है कि हम न तो बर्दाश्त कर सकते हैं और न ही अपनी बात कह सकते हैं। अगर हम कुछ कहते हैं, तो ये लोग नाराज हो जाते हैं। हमारी बीमा राशि भी अटक सकती है... सरकार से भी हमें कोई मदद नहीं मिल रही है।


यह भी पढ़ें-केंद्र के निर्देश के बाद रिफाइनरियों ने बढ़ाया एलपीजी उत्पादन: 10 फीसदी की बढ़ोतरी; औद्योगिक आपूर्ति में कटौती

कंपनी की ओर से अब तक नहीं मिला कुछ
उन्होंने आगे कहा कि हमें पता चला है कि बारामती के एक अधिकारी, अमोल सोनावाने ने 5 लाख रुपये का चेक दिया है। कंपनी (वीएसआर वेंचर्स) से अभी तक कोई हमसे मिलने नहीं आया है।  समाधान सर्वंकर पहले व्यक्ति थे जो हमसे मिलने आए। उन्होंने हमें बहुत हिम्मत और धैर्य दिया। निशिकांत शिंदे भी हमसे मिलने आए। सचिन अहीर, सुनील शिंदे, आदित्य ठाकरे और अरविंद सावंत भी हमसे मिलने आए। सबसे बड़ी बात यह थी कि सरकार से छगन भुजबल हमसे मिलने आए। उनके बेटे पंकज और भतीजे समीर भी आए। अनिल देशमुख भी हमसे मिलने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed