फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ficci-cascade report 2019 revealed 16.36 lakhs jobs were lost due to counterfeiting products

नकली सामानों की तस्करी छीन रही लाखों लोगों की नौकरियां, देश की सुरक्षा से भी खिलवाड़ : रिपोर्ट

Thu, 26 Sep 2019 06:56 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला
अमित शर्मा, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 26 Sep 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Ficci-cascade report 2019 revealed 16.36 lakhs jobs were lost due to counterfeiting products
garment manufacturing Factory - फोटो : Justdial
आर्थिक सुस्ती के कारण कई प्रमुख क्षेत्रों में छंटनी की खबरों ने लोगों को परेशान कर दिया है। लेकिन इसी बीच एक खबर आई है कि नकली सामानों की बिक्री भी संगठित क्षेत्र की नौकरियों के ऊपर कहर बनकर टूटी है। औद्योगिक संगठन फिक्की-कैस्केड की गुरुवार को जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक नकली सामानों की बिक्री के कारण वर्ष 2017-18 में 16.36 लाख नौकरियां छिन गईं। अकेले कपड़ा, मशीन और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे केवल पांच प्रमुख सेक्टरों में ही पांच लाख से ज्यादा नौकरियां कम हो गईं। दावा है कि अगर सरकार नकली सामानों की बिक्री पर लगा दे, तो इसके कारण कम से कम पांच लाख नई नौकरियों के अवसर तुरंत बन सकते हैं।
विज्ञापन

रोक से असली सामान की मांग बढ़ेगी

रिपोर्ट के मुताबिक अकेले रेडीमेड गारमेंट और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कंपनियों में ही 3.55 लाख नई नौकरियां पैदा हो सकती हैं। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि नकली सामानों की बिक्री रुकने से असली सामान की मांग बाजार में बढ़ेगी और ज्यादा मांग की आपूर्ति करने के लिए कंपनियों को अपने कार्य क्षमता में काफी इजाफा करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था को भारी चोट    

नकली सामानों की खरीद देश की अर्थव्यवस्था को भी भारी चोट पहुंचाती है। केवल पांच सेक्टरों में होने वाली नकली सामानों की बिक्री के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रति वर्ष लगभग 1,17,253 करोड़ रुपये का नुकसान होता है। नकली सामानों की बिक्री विकसित देशों के साथ-साथ पूरी दुनिया में फैली हुई है। यह कुल विश्व व्यापार का लगभग 3.3 फीसदी है, जो विश्व अर्थव्यवस्था को प्रति वर्ष दो लाख 20 हजार करोड़ अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की सुरक्षा से खिलवाड़

'अवैध' नकली सामानों की स्मगलिंग का सबसे नकारात्मक पहलू यह है कि कुछ नकली सामानों की खरीद से अनजाने में ही हम अपने देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर बैठते हैं। क्योंकि इस 'धंधे' की काली कमाई आतंकी संगठनों या अपराधियों तक पहुंचती है, जो इसका दुरुपयोग कर लोगों की जानमाल के साथ खिलवाड़ करते हैं। इसमें तंबाकू उत्पादों की बिक्री सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभाती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आतंकी संगठनों का आर्थिक आधार तंबाकू जैसे नशीले पदार्थों की स्मगलिंग पर टिका हुआ है जो उनकी आय का दूसरा सबसे बड़ा आधार है।

इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नकली सामान

फिक्की-कास्केड की रिपोर्ट के मुताबिक टेक्सटाइल, रेडीमेड कपड़े, तंबाकू उत्पाद, मशीनरी और कलपुर्जे और इलेक्ट्रॉनिक्स के सामानों की बिक्री में सबसे ज्यादा नकली पदार्थ बेचे जाते हैं। इनकी वजह से कंपनियों को हर साल लाखों करोड़ का नुकसान झेलना पड़ता है। इसके अलावा कर्ज के लिए पैसे का सही समय पर रिटर्न न मिल पाने के कारण कंपनियों को अतिरिक्त नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed