फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR Filed Against Organisers of Sonam Wangchuk Support Protest at Mumbai's Shivaji Park; Uddhav Thackeray Att

मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन: आयोजकों पर FIR दर्ज, कार्यक्रम में उद्धव भी हुए थे शामिल

Mon, 20 Jul 2026 07:15 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 20 Jul 2026 07:15 PM IST
सार

मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में सोनम वांगचुक के समर्थन में बिना अनुमति आयोजित प्रदर्शन के मामले में आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।  रविवार को हुए इस प्रदर्शन में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
FIR Filed Against Organisers of Sonam Wangchuk Support Protest at Mumbai's Shivaji Park; Uddhav Thackeray Att
शिवाजी पार्क में सोनम वांगचुक के समर्थन में हुए प्रदर्शन में उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए। - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में सोनम वांगचुक के समर्थन में बिना अनुमति आयोजित प्रदर्शन के मामले में आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के लिए पहले से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी। रविवार को हुए इस प्रदर्शन में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन


आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन किए जाने के कारण आयोजकों के खिलाफ गैरकानूनी जमावड़ा और सरकारी आदेश के उल्लंघन सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसी के साथ 20 जुलाई को दादर स्थित चैत्यभूमि पर प्रस्तावित एक अन्य प्रदर्शन को भी अनुमति देने से इनकार कर दिया है। आयोजकों को चेतावनी दी गई है कि यदि बिना इजाजत प्रदर्शन किया गया तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को शिवाजी पार्क में सैकड़ों लोग लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाए जाने के विरोध में एकत्र हुए थे। प्रदर्शन में पहुंचे उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन और तेज करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को भी मुंबई पुलिस ने दक्षिण मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में हुए दो अलग-अलग प्रदर्शनों के संबंध में दो एफआईआर दर्ज की थीं।पहली एफआईआर मंत्रालय के पास प्रदर्शन करने वाले एनसीपी (शरद पवार गुट) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई।


दूसरी एफआईआर मुंबई प्रेस क्लब के पास प्रदर्शन करने वाले वामपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज हुई। जिन सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें एल्गार परिषद मामले के आरोपी सुधीर धवले भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले वर्ष जमानत मिली थी। पुलिस ने दोनों मामलों में सरकारी आदेश का उल्लंघन, रास्ता अवरुद्ध करने और गैरकानूनी तरीके से भीड़ जुटाने जैसी धाराओं के तहत कार्रवाई की। हालांकि, सभी आरोपियों को नोटिस जारी करने के बाद छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed