सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   flight operations at Mumbai International Airport to remain closed for six hours on Nov 20

Mumbai: 20 नवंबर को 6 घंटे के लिए बंद रहेगा मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, उड़ान संचालन भी रहेगा बाधित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 20 नवंबर को उड़ान संचालन के लिए छह घंटे के लिए बंद रहेगा। हवाई अड्डे को संचालित करने वाला समूह मानसून के बाद हर साल होने वाले रनवे रखरखाव का काम शुरू करेगा।  

flight operations at Mumbai International Airport to remain closed for six hours on Nov 20
मुबंई एयरपोर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

अदाणी समूह और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के स्वामित्व वाला मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा 20 नवबंर को छह घंटे के लिए उड़ान संचालन के लिए बंद रहेगा। हवाईअड्डा संचालक द्वारा मानसून के बाद के व्यापक रनवे रखरखाव कार्य योजना के तहत यह बंदी की जाएगी। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कहा कि निर्धारित रनवे बंदी का उद्देश्य वैश्विक विमानन मानकों के अनुरूप सुरक्षा, विश्वसनीयता और अनुपालन सुनिश्चित करना है।

Trending Videos


सामने आई जानकारी के मुताबिक, वार्षिक रखरखाव योजना के तहत दोनों क्रॉस रनवे मुख्य रनवे 09/27 और सहायक रनवे 14/3 नवबंर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। इन दोनों रनवे से प्रतिदिन लगभग 950 उड़ानें संचालित होती हैं। यह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाद देश का दूसरा सबसे व्यस्त हवाईअड्डा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कहा कि एयरलाइनों और अन्य हितधारकों को अग्रिम रूप से सूचित करने के लिए एक “नोटिस टू एयरमेन” (नोटम) जारी किया गया है, ताकि वे अपने उड़ान कार्यक्रम और जनशक्ति नियोजन में आवश्यक समायोजन कर सकें। इस सक्रिय सूचना प्रणाली से संचालन में बेहतर तालमेल और यात्रियों को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

हवाईअड्डा संचालक ने बताया कि रखरखाव कार्य के दौरान रनवे की विस्तृत जांच, सतह की मरम्मत, रनवे लाइटिंग, निशान और ड्रेनेज सिस्टम का तकनीकी मूल्यांकन किया जाएगा।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed