'पीएम मोदी ने सौंपी 2036 ओलंपिक की जिम्मेदारी': लिएंडर पेस बोले- बंगाल में खेल ढांचे की मजबूती पर देंगे जोर
भारत के पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत 2036 ओलंपिक की दावेदारी पर काम करने की बात कही। भाजपा में शामिल होने के बाद पेस ने कहा कि वह टीम के साथ मिलकर भारत को ओलंपिक मेजबानी दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अहमदाबाद में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में योगदान और पश्चिम बंगाल में खेल ढांचा मजबूत करने का भी लक्ष्य रखा।
विस्तार
पश्चिम बंगाल में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में और ज्यादा गर्माहट बढ़ गई है। ऐसे में अब भारत के पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे युवाओं और खेल के लिए काम करने का एक स्पष्ट दृष्टिकोण दिया। उन्होंने मुझे 2036 ओलंपिक गेम्स के लिए भारत की दावेदारी से जुड़ी जिम्मेदारी दी है। मुझे इस देश में ओलंपिक लाने के लिए एक टीम के साथ कड़ी मेहनत करनी है। पेस ने यह बात शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें युवाओं और खेलों के लिए काम करने का साफ विजन दिया है। अब उनका लक्ष्य है कि एक मजबूत टीम के साथ मिलकर भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी दिलाई जाए। पेस ने कहा कि अगर भारत ओलंपिक की मेजबानी करता है, तो इससे देश की पहचान दुनिया में और मजबूत होगी और खेलों को बढ़ावा मिलेगा।
राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी में भी योगदान की चार- पेस
पेस ने आगे कहा कि वह 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी में भी योगदान देना चाहते हैं, खासकर अहमदाबाद में होने वाले संभावित आयोजन के लिए। इसके साथ ही उन्होंने अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
ये भी पढ़ें:- उज्बेकिस्तान में मेडिकल स्टडी के नाम पर खेल: भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, कहा- बिना जांच न लें दाखिला
खुद को बताया बंगाली बॉय
इस दौरान खुद को बंगाली बॉय बताते हुए पेस ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इंडोर टेनिस स्टेडियम और अच्छी खेल सुविधाओं की कमी है। उनका सपना है कि आने वाले 20 वर्षों में वे देश के 25 करोड़ बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं और उन्हें खेलों से जोड़ें।
ये भी पढ़ें:- आर्टेमिस-II मिशन: ISRO चीफ नारायणन ने अमेरिकी अंतरिक्ष अभियान की सराहना की, गगनयान पर भारत की तैयारियां कैसी?
पेस ने इन देशों का दिया उदाहारण
पेस यह भी कहा कि भारत को खेलों में आगे बढ़ने के लिए मजबूत स्पोर्ट्स कल्चर अपनाना होगा। पेस ने उदाहरण देते हुए बताया कि अमेरिका, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिसा और ब्रिटेन जैसे देश, जो आर्थिक रूप से मजबूत हैं, वही ओलंपिक में भी सबसे ज्यादा पदक जीतते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत को भी खेलों के बुनियादी ढांचे, ट्रेनिंग और जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करने में निवेश करना होगा। पेस के मुताबिक, खेल और खेल शिक्षा भारत को एक नई ताकत बना सकते हैं और युवा खिलाड़ियों का विकास देश के ओलंपिक सपने को पूरा करने में सबसे अहम भूमिका निभाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.