सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Former Union Minister and senior Congress leader Suresh Kalmadi passed away at age of 81 in pune

Suresh Kalmadi: कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का निधन, पुणे में 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: लव गौर Updated Tue, 06 Jan 2026 08:18 AM IST
विज्ञापन
सार

Suresh Kalmadi Passed Away: महाराष्ट्र के पुणे में पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे सुरेश कलमाड़ी का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। सुरेश कलमाड़ी का पार्थिव शरीर आज दोपहर दो बजे तक अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर रखा जाएगा, जिसके बाद दोपहर तीन बजे बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Former Union Minister and senior Congress leader Suresh Kalmadi passed away at age of 81 in pune
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का 81 साल की उम्र में निधन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार तड़के 81 साल की उम्र में निधन हो गया। कलमाड़ी के कार्यालय से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन कलमाड़ी का पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज चल रहा था। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली।
Trending Videos


पुणे से पूर्व सांसद और रेलवे राज्य मंत्री रहे कलमाड़ी के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा, बहू, दो बेटियां, दामाद और पोते-पोतियां हैं। उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक पुणे के एरंडवाने स्थित उनके आवास, कलमाड़ी हाउस में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर 3:30 बजे पुणे के नवी पेठ स्थित बैकुंठ श्मशान भूमि में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पुणे के पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी (81 वर्ष) का आज मंगलवार, 6 जनवरी को सुबह 3.30 बजे लंबी बीमारी के बाद पुणे में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक कलमाड़ी हाउस, एरंडवाने, पुणे में रखा जाएगा और अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे वैकुंठ श्मशान भूमि, नवी पेठ, पुणे में किया जाएगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भ्रष्टाचार से जुड़ा नाम
कलमाड़ी एक अनुभवी राजनीतिज्ञ और खेल प्रशासक थे, जिन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और कई वर्षों तक भारत के खेल प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स ) में हुए भ्रष्टाचार मामले के चलते वे राष्ट्रीय स्तर पर जांच के दायरे में आए और खेलों के फंड के कथित दुरुपयोग के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया। उन्हें अप्रैल 2011 में गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया।

राजनीति में आने से पहले कलमाड़ी ने 1964 से 1972 तक भारतीय वायु सेना में पायलट के रूप में सेवा की और 1974 में सेवा से सेवानिवृत्त हुए। बाद में उन्होंने सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया और कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान 1995 से 1996 के बीच रेल राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।

ये भी पढ़ें: Who Was Suresh Kalmadi: कॉमनवेल्थ खेलों के बाद सर्वाधिक चर्चा हुई, पूर्व सांसद, पायलट और खेल प्रशासक को जानिए

धन शोधन मामले में क्लोजर रिपोर्ट
अप्रैल 2025 में दिल्ली की एक अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिसमें 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के पूर्व प्रमुख कलमाडी और तत्कालीन महासचिव ललित भनोट तथा अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज था। इसके साथ ही 13 साल पुराने इस मामले का अंत हो गया। क्लोजर रिपोर्ट की स्वीकृति से 15 साल पहले हुए इस कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का पहलू भी समाप्त हो गया।

2010 के राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) के आयोजन में भ्रष्टाचार के आरोपों ने देश में भारी राजनीतिक हंगामा खड़ा कर दिया था, जिसके चलते कई आपराधिक और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले दर्ज किए गए थे।

अजित, शरद पवार ने पुणे के विकास में कलमाड़ी की भूमिका की सराहा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी के निधन पर दुख जताया और पुणे के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

अपने शोक संदेश में अजित पवार ने कहा कि कलमाड़ी ने पुणे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके निधन से शहर के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में एक खालीपन आ गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'शहर के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पुणे ने एक अनुभवी नेता खो दिया है।'

वहीं एनसीपी (एसपी) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने भी एक्स पर कलमाड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी के निधन से देश ने एक अनुभवी नेता खो दिया है, जो संघर्षों से बने थे और सार्वजनिक जीवन की एक लंबी विरासत रखते थे।' शरद पवार ने आगे कहा, 'पुणे फेस्टिवल और पुणे इंटरनेशनल मैराथन जैसी पहलों के माध्यम से, उन्होंने पुणे को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।'

अन्य वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed