Emmanuel Macron: एआई समिट में भारत के डिजिटल सिस्टम की गूंज, मैक्रों ने कहा- दुनिया में कहीं नहीं है ऐसा मॉडल
Emmanuel Macron At AI Impact Summit: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत के डिजिटल सिस्टम की तारीफ की है। इस दौरान उन्होंने डिजिटल आईडी, डिजिटल लेन-देन और डिजिटल हेल्थ आईडी को जमकर सराहा है। पढ़ें, फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने और क्या कुछ कहा...
विस्तार
#WATCH | Delhi: Delhi: At the #IndiaAIImpactSummit2026, French President Emmanuel Macron says, "Namaste. Thank you very much for welcoming us to this magnificent city, in this magnificent country. It's great to be back after my 2024 state visit for this Artificial Intelligence… pic.twitter.com/tjGPy1Udn9
विज्ञापन— ANI (@ANI) February 19, 2026विज्ञापन
यह भी पढ़ें - AI Summit: टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा- हम बना रहे भारत का पहला बड़े पैमाने का एआई डेटा सेंटर
इमैनुएल मैक्रों ने की यूपीआई की तारीफ
अपने संबोधन में भारत की तारीफ करते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा, 'दस साल पहले मुंबई में एक सड़क विक्रेता बैंक खाता नहीं खोल सकता था। न पता, न कागजात, न ही पहुंच। और आज वही विक्रेता अपने फोन पर भुगतान स्वीकार करता है।'
#WATCH | Delhi: At the #IndiaAIImpactSummit2026, French President Emmanuel Macron says, "10 years ago, a street vendor in Mumbai could not open a bank account. No address, no papers, no access and today the same vendor accepts payments on his phone..."
— ANI (@ANI) February 19, 2026
(Source: DD News) pic.twitter.com/GYzgmu1Eqg
भारत के डिजिटल सिस्टम के मुरीद हुए मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस दौरान कहा कि भारत ने ऐसा डिजिटल सिस्टम बनाया है, जो दुनिया में किसी और देश ने नहीं बनाया। उन्होंने बताया कि भारत ने 140 करोड़ लोगों के लिए डिजिटल पहचान (आईडी) बनाई है। भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम हर महीने करीब 20 अरब लेन-देन करता है। इसके साथ ही भारत ने 50 करोड़ लोगों को डिजिटल हेल्थ आईडी भी जारी की है। मैक्रों ने कहा कि इन सबको मिलाकर एक व्यवस्था बनी है। यह एक खुला और जुड़ा हुआ डिजिटल सिस्टम है और यही इस सम्मेलन का मुख्य विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया अब डिजिटल क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने के नए दौर की शुरुआत पर खड़ी है।
#WATCH | Delhi: At the #IndiaAIImpactSummit2026, French President Emmanuel Macron says, "India built something that no other country in the world has built. A digital identity for 1.4 billion people. A payment system that now processes 20 billion transactions every month. A… pic.twitter.com/tWLR9X4Gh3
— ANI (@ANI) February 19, 2026
यह भी पढ़ें - AI Summit 2026: 'भारत सबसे तेजी से नई तकनीक अपनाता है', एआई सम्मेलन में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
पेरिस एआई एक्शन समिट का भी किया जिक्र
उन्होंने आगे कहा कि, 'पिछले साल जब फ्रांस और भारत ने पेरिस में एआई एक्शन समिट की सह-मेजबानी की थी, तब हमने उन तकनीकों के लिए एक वैश्विक मार्गदर्शक सिद्धांत निर्धारित किया था जो हमारे समाजों और अर्थव्यवस्थाओं को बदल देंगी। हमारा मानना है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानवता को तेजी से नवाचार करने, स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा, परिवहन, कृषि और सार्वजनिक सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाने में सक्षम बनाएगी, जो मानव जाति के हित में होगा। हम दोनों इस क्रांति में विश्वास करते हैं। एआई रणनीतिक प्रतिस्पर्धा का एक प्रमुख क्षेत्र बन गया है, और बड़ी तकनीकी कंपनियां और भी बड़ी हो गई हैं।'
#WATCH | Delhi: At the #IndiaAIImpactSummit2026, French President Emmanuel Macron says, "Last year when France and India co-hosted the AI Action Summit in Paris, we set a global guiding principle for technologies that would transform our societies and our economies. We say that… pic.twitter.com/vhCF3hn7Ud
— ANI (@ANI) February 19, 2026
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.