फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fresh confrontation at the Assam-Arunachal border; police fire in the air; CM Himanta appeals for peace.

Assam- Arunachal Border: असम-अरुणाचल सीमा पर फिर टकराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग; सीएम हिमंत ने की शांति अपील

Thu, 13 Aug 2026 12:50 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, नॉर्थ लखीमपुर
पीटीआई, नॉर्थ लखीमपुर Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 13 Aug 2026 12:50 PM IST
सार

असम-अरुणाचल सीमा पर आर्थिक नाकेबंदी के दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों और अरुणाचल के लोगों में झड़प हुई। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने हवा में गोली चलाई। वहीं, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शांति की अपील की।

विज्ञापन
Fresh confrontation at the Assam-Arunachal border; police fire in the air; CM Himanta appeals for peace.
हिमंत बिस्वा सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI

विस्तार

असम और अरुणाचल प्रदेश के प्रदर्शनकारियों के बीच फिर से झड़प हो गई। इस दौरान, हिमालयी राज्य के खिलाफ अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी का दूसरा दिन था। भीड़ को काबू में करने के लिए पड़ोसी राज्य की पुलिस को हवा में गोली चलानी पड़ी। वहीं, इस नई झड़प के बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शांति की अपील की। उन्होंने कहा कि सीमाएं कभी दिलों को नहीं बांट सकतीं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
असम के मिसिंग समुदाय के मुख्य छात्र संगठन 'ताकम मिसिंग पोरिन केबांग' (टीएमपीके) और अन्य स्थानीय समूहों ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी शुरू कर दी। यह कदम कथित गोलीबारी के विरोध में उठाया गया है, जिसमें असम के 12 मूल निवासी घायल हो गए थे।
विज्ञापन


अधिकारी ने क्या बताया? 
एक अधिकारी ने बताया, 'जब नाकेबंदी चल रही थी, तो अरुणाचल प्रदेश के कुछ लोगों ने असम के प्रदर्शनकारियों पर पत्थर फेंके, जिससे कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को क्या हुआ था? 
बता दें कि सोमवार को धेमाजी जिले में अंतर-राज्यीय सीमा पर जमीन पर कब्जे के मुद्दे को लेकर अरुणाचल प्रदेश के उपद्रवियों की कथित गोलीबारी में असम के कम से कम 12 लोग घायल हो गए।
टीएमपीके के साथ-साथ, मिसिंग मिमाग केबांग (MMK) और टकम मिसिंग महिला केबांग (TMMK) जैसे अन्य स्थानीय सामाजिक समूह भी इस नाकेबंदी का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश आने-जाने वाले सभी वाहनों को एंट्री पॉइंट्स पर रोक दिया है, सिवाय इमरजेंसी और स्कूल की गाड़ियों के।


संगठन का क्या मांग है? 
ये संगठन असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा विवाद का जल्द समाधान का मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही दो दिन पहले गोलीबारी करने वाले  के खिलाफ कार्रवाई और असम की जमीन पर कथित कब्जे को खत्म करने की मांग कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed