फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gambhira Bridge in Padra taluka of Gujarat’s Vadodara collapsed At least nine people dead

गुजरात के वडोदरा में बड़ा हादसा: महिसागर नदी पर बने पुल का एक हिस्सा गिरा, 10 लोगों की मौत; हादसे की तस्वीरें

Wed, 09 Jul 2025 01:39 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 09 Jul 2025 01:39 PM IST
सार

Vadodara Bridge collapse: गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह चार दशक पुराने एक पुल का एक हिस्सा ढह जाने से एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Gambhira Bridge in Padra taluka of Gujarat’s Vadodara collapsed At least nine people dead
गुजरात में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गुजरात के वडोदरा जिले के पादरा तालुका में आणंद और पादरा को जोड़ने वाले एक पुल का हिस्सा ढह गया। पुल के टूटते ही कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि नौ लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से कुछ को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

Gambhira Bridge in Padra taluka of Gujarat’s Vadodara collapsed At least nine people dead
गुजरात में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा - फोटो : पीटीआई
 इस घटना पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने हादसे के शिकार हुए लोगों के लिए मुआवजे का भी एलान किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Gambhira Bridge in Padra taluka of Gujarat’s Vadodara collapsed At least nine people dead
गुजरात में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा - फोटो : पीटीआई

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह आणंद और पादरा को जोड़ने वाले पुल का एक हिस्सा महिसागर नदी में गिर गया।  शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो ट्रक, एक बोलेरो एसयूवी और एक पिकअप वैन सहित चार वाहन पुल पार कर रहे थे, तभी अचानक यह ढह गया और कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन

Gambhira Bridge in Padra taluka of Gujarat’s Vadodara collapsed At least nine people dead
गुजरात में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा - फोटो : पीटीआई
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहनों के नदी में गिरने से पहले तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और वडोदरा जिला प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को मलबे से निकालने में मदद की। अब तक तीन लोगों को बचाया गया और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। 

ये भी पढ़ें: Vadodara Bridge Collapse: वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा, नौ लोगों की मौत; PM मोदी ने जताया दुख
 
Gambhira Bridge in Padra taluka of Gujarat’s Vadodara collapsed At least nine people dead
गुजरात में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा - फोटो : पीटीआई
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने पुल हादसे पर दुख जताया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ने वाले पुल पर हुए दुखद हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। नौ अन्य को बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री ने एक उच्च स्तरीय समिति को घटनास्थल पर भेजकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। वहीं वडोदरा पुल हादसे पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, गुजरात में हुआ ये हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। लेकिन इस समय एक अहम सवाल भी पूछना जरूरी है। पिछले 30 वर्षों से गुजरात की सत्ता में बैठी BJP क्या ये बताएगी कि बार-बार ऐसे घटिया और जानलेवा पुल गुजरात में कैसे बन रहे हैं, जो भरभराकर गिर जाते हैं?

Gambhira Bridge in Padra taluka of Gujarat’s Vadodara collapsed At least nine people dead
गुजरात में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा - फोटो : पीटीआई
पुलिस अधीक्षक (वडोदरा ग्रामीण) रोहन आनंद ने बताया कि गंभीरा पुल का एक ‘स्लैब’ ढह जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल मध्य गुजरात और राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र को जोड़ता है। पुल जिले में पादरा शहर के पास स्थित है।  वहीं एक स्थानीय निवासी ने कहा, ये पुल न केवल ट्रैफिक दुर्घटनाओं के हिसाब से खतरनाक है, बल्कि यहां आत्महत्या की कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसकी स्थिति के बारे में बार-बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।

Gambhira Bridge in Padra taluka of Gujarat’s Vadodara collapsed At least nine people dead
गुजरात में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा - फोटो : पीटीआई
बता दें कि यह पुल 1985 में बनाया गया था। गुजरात सरकार ने हाल ही में 212 करोड़ रुपए की लागत से एक नए पुल को बनाने की मंजूरी दी थी। फिलहाल मुख्यमंत्री ने तकनीकी विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजकर जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed