फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांधी जयंती 2018: खुद को स्वस्थ रखने के लिए ऐसा खाना खाते थे बापू

Tue, 02 Oct 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Oct 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti Special: food of Mahatma Gandhi

पूरे देश में 2 अक्तूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। इस दिन देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था। 2 अक्तूबर को देश में न केवल गांधी जयंती बल्कि अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। इस दिन देशभर में गांधी जी को याद किया जाता है। स्कूलों और ऑफिसों में इस दिन छुट्टी होती है और एक दिन पहले खास कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

loader
Gandhi Jayanti Special: food of Mahatma Gandhi
अक्सर लोग खाने के मामले में भी कई बार गांधी जी की कही बातें याद करते हैं। जिसमें हफ्ते में एक दिन उपवास रखना, शाकाहारी भोजन खाना भी शामिल है। गांधी जी अपनी सेहत का भी खूब ध्यान रखते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह खाने में क्या खाया करते है? आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि गांधी जी खाने में क्या खाते थे। साथ ही वह किस तरह से खुद को स्वस्थ रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाकाहारी भोजन और 10 किमी चलना

Gandhi Jayanti Special: food of Mahatma Gandhi
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी केवल शाकाहारी भोजन ही खाते थे। साथ ही वह रोज 10 किमी तक चलते थे। 5 फीट 5 इंच लंबे गांधीजी का वजन साल 1939 में 46 किलो था। सोने की बात करें तो वह महज 5 घंटे की नींद लेते थे। अपने भोजन पर यंग इंडिया और हरिजन अखबार में भी उन्होंने खूब लेख लिखे। वैसे तो उन्हें ब्लड प्रेशर, शुगर और किडनी से जुड़ी समस्याएं थीं, लेकिन उन्होंने डाइट और दिनचर्या के दम पर खुद को सेहतमंद रखा।

सुबह और शाम ये थी डाइट

Gandhi Jayanti Special: food of Mahatma Gandhi
महात्मा गांधी सुबह और शाम गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद डालकर पीते थे। वह 90 ग्राम अंकुरित गेहूं खाते थे। साथ ही पावभर दूध पीते थे।
विज्ञापन

जब बापू के लंदन दौरे के दौरान बढ़ गए थे बकरियों के दाम

Gandhi Jayanti Special: food of Mahatma Gandhi
महात्मा गांधी जो दूध पीते थे वह बकरी का होता था। इसी से जुड़ा एक किस्सा टाइम मैग्जीन में भी छपा था। मैग्जीन में लिखा था कि गांधी जी के आने से लंदन में बकरियों और उनके दूध की कीमत बढ़ गई है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed