असम के चुनावी रण में कांग्रेस की तैयारी: उम्मीदवारों की पहली सूची पर पार्टी ने साफ किया रुख, कब होगा एलान?
असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि पहली सूची महीने के अंत तक आएगी और मार्च के पहले हफ्ते तक 80 सीटों पर उम्मीदवार घोषित होंगे। प्रियंका गांधी स्क्रीनिंग के लिए दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगी।
विस्तार
असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज होती दिख रही है। राजनीतिक उलटफेर के बीच चुनावी रण में पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। इसी बीच उम्मीदवारों की पहली सूची को लेकर कांग्रेस ने अपना रुख साफ कर दिया है। असम के कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गौगौई ने बुधवार को कहा कि उम्मीदवारों की पहली सूची इसी महीने के अंत तक जारी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि मार्च के पहले हफ्ते तक करीब 80 सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।
गोगोई ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने निर्देश दिया है कि स्क्रीनिंग प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर असम आ रही हैं। वह उम्मीदवारों के नामों की समीक्षा करेंगी और पार्टी नेताओं के साथ कई अहम बैठकें करेंगी। वहीं दूसरी ओर पार्टी के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी राजनीतिक मामलों की समिति, विधायकों, जिला अध्यक्षों, सांसदों और बूथ स्तर के नेताओं से भी चर्चा करेंगी। वह स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन हैं।
ये भी पढ़ें:- AI Impact Summit 2026: एआई समिट में तकनीक संग सजी भारतीय संस्कृति, भारत मंडपम में दुनिया ने देखा अद्भुत संगम
चुनावी मैदान में विपक्षी दलों की तैयारी
इस बीच कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों का गठबंधन भी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है। कांग्रेस, सीपीएम, रायजोर दल, असम जातीय परिषद (एजेपी), सीपीआई, सीपीआई(एमएल) लिबरेशन, जातीय दल-असम और एपीएचएलसी जैसे दल एक साथ चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, पूर्व छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व झारखंड विधायक बंधु तिर्की को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
ये भी पढ़ें:- 'भारत कब लौटूंगा, कह नहीं सकता': भगोड़े विजय माल्या ने बॉम्बे हाईकोर्ट से कहा, न आने की बताई यह वजह
असम में 126 सीटों पर चुनाव
गौरतलब है कि इस साल मार्च-अप्रैल में असम की 126 सीटों पर चुनाव होने की संभावना है। फिलहाल विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 64 विधायक हैं, जबकि सहयोगी दलों के साथ उसकी संख्या और अधिक है। विपक्ष में कांग्रेस के 26 विधायक हैं। चुनाव को देखते हुए राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.