फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Chief Minister Manohar Parrikar arrives at the state secretariat

पिछले चार महीनों में पहली बार ड्रिप लगाकर सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री परिकर

Tue, 01 Jan 2019 11:31 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पण्जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पण्जी Published by: अजय सिंह Updated Tue, 01 Jan 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Goa Chief Minister Manohar Parrikar arrives at the state secretariat
manohar parrikar

बीमारी चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर पिछले चार महीनों में पहली बार मंगलवार को नववर्ष के अवसर पर यहां सचिवालय पहुंचे। 63 वर्षीय पर्रिकर अग्नाशय संबंधी बीमारी के कारण लंबे समय से कार्यालय नहीं आ पा रहे थे। उन्होंने पिछले साल अमेरिका और मुंबई के निजी अस्पतालों में उपचार कराया था। इससे पहले वह उपचार के लिए मुंबई जाने से पूर्व अगस्त 2018 को कार्यालय आए थे।

loader

बीमारी चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर पिछले चार महीनों में पहली बार मंगलवार को नववर्ष के अवसर पर यहां सचिवालय पहुंचे। 63 वर्षीय पर्रिकर अग्नाशय संबंधी बीमारी के कारण लंबे समय से कार्यालय नहीं आ पा रहे थे। उन्होंने पिछले साल अमेरिका और मुंबई के निजी अस्पतालों में उपचार कराया था। इससे पहले वह उपचार के लिए मुंबई जाने से पूर्व अगस्त 2018 को कार्यालय आए थे।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री चिकित्सकीय उपकरण के साथ सुबह करीब पौने 11 बजे सचिवालय के मुख्य द्वार पर अपनी कार से उतरे और लोगों को देखकर मुस्कुराए। इसके बाद वह भीतर गए। परिसर के बाहर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिकर के आगमन पर उनके स्वागत में नारे लगाए।

विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत, मंत्रियों मौविन गोडिन्हो, मिलिंद नाइक, नीलेश कैबरल और पूर्व विधायक किरण कंडोलकर समेत भाजपा के विधायकों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि परिकर ने मौजूदा रिक्तियों और पदोन्नति एवं स्थानांतरण जैसे अन्य मामलों की समीक्षा के लिए कार्मिक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। 

उन्होंने बताया कि परिकर ने अपने कार्यालय के कर्मियों से भी मुलाकात की। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से अक्टूबर में लौटने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार पिछले महीने सार्वजनिक रूप से नजर आए थे। उन्होंने उस समय पणजी के पास मंडोवी और जुआरी नदियों पर नए पुल संबंधी कार्य का निरीक्षण किया था।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed