फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Chief Minister Manohar Parrikar inspects the construction of Zuari Bridge

गोवा: मनोहर परिकर की हालत में सुधार, जुआरी ब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे

Sun, 16 Dec 2018 07:03 PM IST
पूजा मेहरोत्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पूजा मेहरोत्रा Updated Sun, 16 Dec 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
Goa Chief Minister Manohar Parrikar inspects the construction of Zuari Bridge
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर - फोटो : ani

लंबे समय से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर रविवार को जुआरी ब्रिज और तीसरे मंडोवी ब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे। मनोहर परिकर लंबे समय से बीमार चल रहे हैं और वह घर से ही राज्य का महत्वपूर्ण काम-काज देख रहे हैं।

विज्ञापन


मनोहर परिकर की बीमारी और काम पर न लौटने को लेकर राज्य में भारी विवाद चल रहा है। जिसे देखते हुए विपक्षी पार्टी के नेताओं ने कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है जिसके बाद मुंबई उच्च न्यायालय की पणजी पीठ ने गोवा के मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी देने संबंधित एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश भी दिया था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री लंबे समय से बीमार चल रहे मुख्यमंत्री मनोहर परिकर अग्नाश्य संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने एक माह से अधिक समय से अपने निजी आवास से बाहर किसी भी समारोह या आधिकारिक बैठक में हिस्सा नहीं लिया है। परिकर ने करीब नौ महीनों तक गोवा, मुंबई, न्यूयॉर्क और दिल्ली के अस्पतालों में अपना इलाज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


62 वर्षीय परिकर नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से छुट्टी मिलने के बाद 14 अक्तूबर से अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वहीं, कांग्रेस राज्य में परिकर के स्थान पर ‘पूर्णकालिक’ मुख्यमंत्री की मांग कर रही है। 


गौरतलब है कि गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा में परिकर की अगुवाई वाली सरकार को 23 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। उनमें भाजपा के 14, गोवा फारवार्ड पार्टी तथा महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के तीन-तीन विधायक और तीन निर्दलीय विधायक हैं। विपक्षी कांग्रेस 16 विधायकों के साथ विधानसभा में सबसे बड़ा दल है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed