फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa CM Manohar Parrikar Passes Away President Ram Nath Kovind and PM modi expressed Condolence

मनोहर परिकर का निधन, रक्षा मंत्री से राहुल गांधी तक ने जताया शोक

Sun, 17 Mar 2019 08:43 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Sun, 17 Mar 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
Goa CM Manohar Parrikar Passes Away President Ram Nath Kovind and PM modi expressed Condolence
मनोहर परिकर (फाइल फोटो)

लंबे समय से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का रविवार शाम को निधन हो चुका है। 63 वर्ष के परिकर कैंसर से पीड़ित थे। बता दें कि बीते दो दिन से उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी। उनके निधन की खबर के बाद सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और राजनीतिक नेता उनके आवास में पहुंच रहे हैं। उनके घर के आसपास पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। इस दुखद मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने ट्वीट कर मनोहर परिकर के निधन पर शोक जताया है। 

विज्ञापन



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में वह ईमानदारी और समर्पण की मिसाल थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोहर परिकर के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'वह एक सच्चे देशभक्त और असाधारण प्रशासक थे। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को याद किया जाएगा। भारत के रक्षा मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के लिए देश मनोहर परिकर का सदा आभारी रहेगा। जब वह रक्षा मंत्री थे तब भारत ने कई फैसलों को देखा, जिसने भारत की सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाया, स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ाया और पूर्व सैनिकों के जीवन को बेहतर बनाया।'
 
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मनोहर परिकर के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि लोग परिकर को सादगी और ईमानदारी के लिए जानते थे।
 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, 'वह गोवा के सबसे प्रिय बेटों में से एक थे।'
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गोवा मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन पर शोक जताते हुए कहा- उनका नेतृत्व हम लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मनोहर परिकर के निधन पर शोक जताते हुए कहा- पार्टी से इतर वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। उनके निधन से भाजपा को भारी क्षति हुई है।

मनोहर परिकर के निधन पर शोक जताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि परिकर भारतीय राजनीति में सादगी के प्रतीक थे।
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया।

 
इसके अलावा मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,जेपी नड्डा, मुख्तार अब्बास नकवी , पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्वी यूपी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग समेत कई बड़ी हस्तियों ने ट्वीट के जरिए परिकर के निधन पर दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed