फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Massive fire breaks out in a Goa nightclub due to a cylinder explosion updates killing many people

Goa Nightclub Fire: उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में लगी आग, 25 लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख

Sun, 07 Dec 2025 02:19 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजी Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 07 Dec 2025 02:19 AM IST
सार

उत्तर गोवा के अर्पोरा में शनिवार रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट से आग लगने के हादसे में 25 लोगों की जान चली गई। गोवा पुलिस प्रमुख अलोक कुमार ने बताया कि सभी मृतक क्लब के कर्मचारी हैं। इस घटना पीएम मोदी ने भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिनके प्रियजनों की इसमें जान गई।

विज्ञापन
Massive fire breaks out in a Goa nightclub due to a cylinder explosion updates killing many people
गोवा नाइट क्लब आग से अब तक 25 मौतें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गोवा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां उत्तरी गोवा में स्थित अर्पोरा गांव के एक नाइटक्लब में देर रात सिलिंडर विस्फोट से भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारी और गोवा पुलिस प्रमुख अलोक कुमार ने दी। कुमार ने बताया कि आग सिलेंडर ब्लास्ट के कारण लगी। डीजीपी ने बताया कि अब तक 14 क्लब के कर्मचारियों, 4 पर्यटकों और 7 अज्ञात लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

गोवा के अर्पोरा हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख
इस भयावह घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है और उनकी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिनके प्रियजनों की इसमें जान गई। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात कर चुके हैं और राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की भी कामना की।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा
इतना ही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने गोवा के अर्पोरा में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। पीएमओ की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। केंद्र सरकार ने कहा कि इस दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम सावंत बोले- केंद्र सरकार हर मदद कर रही है
पीएम मोदी के पोस्ट पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि अर्पोरा में हुए दुखद आग हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की और हालात की जानकारी ली। सावंत ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पूरे घटनाक्रम और मौके पर चल रहे राहत कार्यों की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि इस मुश्किल समय में गोवा सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है।

घटना स्थल पर पहुंचे सीएम सावंत
घटना की जानकारी मिलते ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो घटनास्थल पर पहुंचे। लोबो ने बताया कि इस हादसे में किसी भी पर्यटक के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है। दूसरी ओर अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने और आगे जांच के लिए राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है।
 

ये भी पढ़ें:- Politics: राजनीति में वापसी के नाम पर पंजाब का CM बनाने चाहते हैं सिद्धू? पत्नी कौर बोलीं- कांग्रेस अगर..

सीएम ने हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस हादसे पर अपना दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह घटना गोवा जैसे पर्यटन राज्य के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से इस तरह के संस्थान चलाए, उनके कारण यह आग हादसा हुआ और इसमें 25 लोगों की जान चली गई। सीएम ने कहा कि सरकार इस घटना की जांच करेगी, जिसमें आग के सही कारण का पता लगाया जाएगा। जिन्होंने भी इस हादसे के लिए जिम्मेदारी निभाई, उनके खिलाफ कानून के तहत सबसे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


 


ये भी पढ़ें:- Quad Meeting: आतंकवाद पर क्वाड देशों की सख्ती, लाल किले हमले की निंदा की; दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी

प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने
वहीं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाइट क्लब आग सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहा था। मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि इस घटना के लिए क्लब प्रबंधन और उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने नियमों की अनदेखी की। पुलिस ने बताया कि यह क्लब राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है और पिछले साल ही खोला गया था। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तुरंत पहुंची और रातभर राहत और बचाव कार्य में लगी रही।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed