{"_id":"5d71d3498ebc3e013c6ca59f","slug":"goa-publicity-department-s-negligence-wrote-parrikar-as-current-chief-minister-of-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा प्रचार विभाग की बड़ी लापरवाही, दिवंगत परिकर को लिखा गोवा का मौजूदा मुख्यमंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा प्रचार विभाग की बड़ी लापरवाही, दिवंगत परिकर को लिखा गोवा का मौजूदा मुख्यमंत्री
Fri, 06 Sep 2019 09:28 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 06 Sep 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
दिवंगत मनोहर पर्रिकर (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा सरकार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देने के लिए जारी की गई अपनी एक मीडिया विज्ञप्ति में बड़ी गलती करते हुए दिवंगत मनोहर परिकर का नाम मौजूदा मुख्यमंत्री के रूप में छाप दिया। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सूचना एवं प्रचार विभाग ने बृहस्पतिवार शाम को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में गोवा के लोगों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी थीं। विज्ञप्ति में दिवंगत मुख्यमंत्री परिकर की ओर से लोगों को शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
इसमें कहा गया कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर शिक्षक वर्ग को 56वें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। इसमें पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के देश के प्रति योगदान की प्रशंसा की गई। राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह विज्ञप्ति मीडिया में भेजी गई।
विज्ञापन
सूचना एवं प्रचार निदेशक मेघना शेतगांवकर ने कहा कि यह गलती करने वाले अधिकारी का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हम इसकी निश्चित ही जांच करेंगे क्योंकि यह बड़ी गलती है। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कदम उठाया जाएगा।
गौरतलब है कि परिकर का लंबी बीमारी के बाद यहां 17 मार्च 2019 को निधन हो गया था और उनके बाद प्रमोद सावंत ने मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला।