सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gopalkrishna Gandhi Admits Talks on Opposition hunt for President

विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे गोपालकृष्ण गांधी? सोनिया-येचुरी ने की बात

amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Fri, 12 May 2017 08:38 AM IST
विज्ञापन
Gopalkrishna Gandhi Admits Talks on Opposition hunt for President
गोपालकृष्ण गांधी - फोटो : Youtube
विज्ञापन
पूर्व प्रशासनिक, कूटनैतिक और राज्यपाल गोपालकृष्ण गांदी ने बुधवार को कहा कि विपक्ष के नेताओं ने उनके सामने आगामी राष्ट्रपति चुनावों में उनका उम्मीदवार बनने की पेशकश की है। महात्मा गांधी के पोते गोपालकृष्ण गाधी ने कहा, "हां, मुझसे बात की गई है। मगर यह शुरुआती दौर की बातचीत है। इसके आगे कुछ ही कहना ठीक नहीं होगा।"
Trending Videos


विपक्ष के सूत्रों के अुनसार गोपालकृष्ण गांधी के अलावा पूर्व लोक सभा स्पीकर मीरा कुमार के नाम पर भी सहमति बनती नजर आ रही है। हालांकि, ज्यादातर दल किसी गैर कांग्रेसी को ही उम्मीदवार बनाने के मूड में हैं। जहां एक तरफ गांधी ने इस बारे में ज्यादा बताने मना किया है, वहीं कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने उनसे बात ही। साथ ही, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने गांधी के नाम पर राजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकजुट हो रहा है विपक्ष, चुनाव है पहली परीक्षा

Gopalkrishna Gandhi Admits Talks on Opposition hunt for President
सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
खबर थी कि सोनिया गांधी ने ममता से फोन पर बात की थी। ममता बैनर्जी ने 2012 में गोपालकृष्ण गांधी के नाम का सुझाव उपराष्ट्रपति के पद के लिए दिया था, जिसके लिए उन्होंने इंकार कर दिया था। खबर है कि गांधी और मीरा कुमार के अलावा एनसीपी प्रमुख शारद पवार और जेडीयू के शरद यादव के नाम पर भी चर्चा की जा रही है।

बताया जा रहा है कि गांधी शरद पवार, नीतिश कुमार, शरद यादव, एस सुधाकर रेड्डी और डी राजा से मिल चुके हैं। इसके अलावा सीताराम येचुरी नवीन पटनायक, जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि, रेड्डी ने कहा था कि उनकी पार्टी भाजपा के प्रत्याशी की समर्थन करेंगे।

साथ ही खबर है कि सोनिया गांधी अस्पताल से लौटने के बाद ममता बैनर्जी और मायावती मे मुलाकात करेंगी। विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं ने कहा वो पहले सरकार के प्रत्याशी की घोषणा की प्रतीक्षा करेंगे और फिर ही इस ओर कोई ऐलान किया जाएगा। कांग्रेस ने स्पष्ट किया था कि वो अपनी ओर से किसी नाम को आगे नहीं करेगी। राष्ट्रपति चुनाव विपक्ष की एकजुटता की पहली परीक्षा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed