सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GopalKrishna Gandhi Congratulated to Venkaiah, Naidu says-I promise to uphold the Constitution

वेंकैया बोले- किसान से उपराष्ट्रपति तक का सफर अद्भुत, सबको साथ लेकर आगे बढूंगा

amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sat, 05 Aug 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
GopalKrishna Gandhi Congratulated to Venkaiah, Naidu says-I promise to uphold the Constitution
वेंकैया नायडू - फोटो : PTI
विज्ञापन
वैंकेया नायडू देश के 13वें उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। वैंकेया नायडू के पद पर चुने जाने के बाद बधाइयों का तांता लगा हुआ है। आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें बधाई दी है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें बधाई दी है। उपराष्ट्रपति पद के मतदान के नतीजों की घोषणा होते ही सबसे पहले उन्हें गोपालकृष्ण गांधी ने बधाई दी।
Trending Videos


वैंकेया नायडू ने अपनी जीत के बाद कहा कि वो पूरी कोशिश करेंगे कि राज्यसभा भी लोकतंत्र में अहम भूमिका निभाए। उन्होंने समर्थन देने वाले सभी दलों का शुक्रिया अदा किया। वैंकेया नायडू ने कहा कि वो पद पर रहते हुए देश को आगे ले जाने का काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं किसान से उपराष्ट्रपति बना हूं। सभी को साथ लेकर चलूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वैंकेया नायडू की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाम उनके घर पहुंचे। इस दौरान बीजेपी के तमाम बड़े नेता भी मौजूद रहे।
 


वैंकेया नायडू के जीत की खबर मिलते ही उनके दिल्ली आवास पर बधाई देने वालों का तांत लग गया।
 


वैंकेया नायडू ने कहा कि वो पूर्ववर्ती उपराष्ट्रतियों द्वारा सेट किए गए स्टैंडर्ड को मेनटेन रखेंगे। और पद पर रहते हुए संविधान की रक्षा करूंगा।
 


वैंकेया नाडयू ने उन्हें समर्थन देने वाले सांसदों का भी शुक्रिया अदा किया।
 

गोपालकृष्ण गांधी ने वैंकेया नायडू को जीत पर बधाई दी। 

गोपालकृष्ण गांधी ने चुनाव के दौरान उन्हें वोट करने वाले सांसदों को भी धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि मुझे मेरे पक्ष में और भी वोटों की अपेक्षा थी, पर मैं इस प्रदर्शन से संतुष्ट हूं।
 

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी वैंकेया नायडू को बधाई दी।
 


ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी उन्हें बधाई दी है।
 


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वैंकेया नायडू को बधाई दी, साथ ही गोपालकृष्ण गांधी की भी तारीफ की।
 


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने वैंकेया नायडू को बधाई दी।
 


वैंकेया नायडू के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत के साथ ही वैंकेया नायडू के पैतृक गांव में जश्न शुरू हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed