{"_id":"597d8b664f1c1b795c8b465d","slug":"gopalkrishna-gandhi-nephew-writes-letter-congress-family-re-institutionalized-dynastic-succession","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाल कृष्ण गांधी के भतीजे का कांग्रेस पर हमला, बोले- वंशवाद के लिए ये लोग जिम्मेदार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोपाल कृष्ण गांधी के भतीजे का कांग्रेस पर हमला, बोले- वंशवाद के लिए ये लोग जिम्मेदार
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विपक्ष के उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी के भतीजे श्रीकृष्ण कुलकर्णी उर्फ कृष ने उनके नामांकन के विरोध में एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कांग्रेस की नीतियों पर भी सवाल खड़ा किया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि नेहरू-गांधी परिवार ने एक बार फिर पीढ़ी दर पीढ़ी सत्ता में बने रहने का सिलसिला शुरू कर दिया है।
Trending Videos
कृष का कहना है कि काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले 18 सालों से पार्टी अध्यक्ष के पद पर बनी हुई है और अब उनका बेटा इस कतार में खड़ा है।
उन्होंने आगे कहा कि गांधी जी ने हमेशा वंशवाद का विरोध किया है और उनके आलोचक भी इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं। उन्होंने गोपालकृष्ण गांधी पर भी निसाना साधा, और कहा कि आप अपना प्रत्याशी चुन सकते हैं, लेकिन मुझे उपराष्ट्रपति के नामांकन में भी वंशवाद की राजनीति नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों में कितने ही घोटाले हुए हैं, लेकिन आपने कभी कुछ नहीं बोला। क्या आपको लगता है यह सब वाकई में राजनीति के वेदांत हैं।