सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   grand Laxman Dwar become the center of attraction city of Ram construction idone of 40 lakh rupees

UP: राम की नगरी में आर्काषण का केंद्र बनेगा भव्य लक्ष्मण द्वार, 40 लाख की लागत से हो रहा निर्माण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 13 Feb 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

आयोध्या आने वाले भक्तों को अब राम मंदिर के साथ-साथ लक्ष्मण द्वार भी आकर्षित करेगा। इस भव्य द्वार को बनाने में पिंक सॉलिड स्टोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

grand Laxman Dwar become the center of attraction  city of Ram construction idone of 40 lakh rupees
अयोध्या का राममंदिर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

 राम की नगरी अब भक्तों के लिए और अधिक आकर्षक व स्वागतमय बन रही है। राम मंदिर के दर्शनार्थ आने वाले लाखों श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत करने के लिए एनएच-330ए (अयोध्या-गोण्डा मार्ग) पर एक शानदार लक्ष्मण द्वार का निर्माण तेजी से चल रहा है।  देईपुर/कटरा भागचंद्र अहतमाली क्षेत्र में 40 मीटर चौड़े मार्ग पर यह भव्य द्वार बनाया जा रहा है।  इस परियोजना की कुल लागत 3,970.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है। द्वार को पिंक सॉलिड स्टोन से सजाया जाएगा, जो इसे राजसी एवं आकर्षक बनाएगा। पिंक स्टोन का उपयोग न केवल सौंदर्य बढ़ाएगा, बल्कि यह स्थानीय शिल्प कौशल को भी प्रदर्शित करेगा और अयोध्या की प्राचीन वास्तुकला से प्रेरित होगा।  परियोजना का 35 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अक्तूबर तक इस परियोजना के तैयार हो जाने की उम्मीद है। 

Trending Videos

स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिलेगी मजबूती

अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण के बाद यहां पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। लक्ष्मण द्वार का निर्माण इसी दिशा में एक और कदम है, जो न केवल श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा। स्थानीय व्यापारियों, होटलों, परिवहन सेवाओं और अन्य सेवाओं से जुड़े लोगों को इससे प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। एनएच-330ए पर यह लक्ष्मण द्वार अयोध्या-गोण्डा मार्ग की गरिमा को कई गुना बढ़ा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed