{"_id":"6a3a53db8db33db21d0edabf","slug":"gujarat-court-sentenced-aap-mla-chaitar-vasava-eight-others-seven-years-in-prison-assaulting-forest-officials-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: AAP विधायक चैतर वसावा समेत नौ दोषी करार, वन अधिकारियों से मारपीट मामले में मिली सात साल की सजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: AAP विधायक चैतर वसावा समेत नौ दोषी करार, वन अधिकारियों से मारपीट मामले में मिली सात साल की सजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Tue, 23 Jun 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार
गुजरात की नर्मदा जिला अदालत ने AAP विधायक चैतर वसावा, उनकी पत्नी और सात अन्य लोगों को वन अधिकारियों से मारपीट, धमकी और वसूली के मामले में दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा सुनाई है। यह मामला 2023 का है। चैतर वसावा दक्षिण गुजरात में AAP के प्रमुख आदिवासी नेता माने जाते हैं।
आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा को सात साल की सजा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गुजरात में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। नर्मदा जिले की एक अदालत ने पार्टी के विधायक चैतर वसावा, उनकी पत्नी और सात अन्य लोगों को वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट, धमकी और वसूली के मामले में दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा सुनाई है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब चैतर वसावा दक्षिण गुजरात के आदिवासी क्षेत्रों में पार्टी के सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक माने जाते हैं। अदालत के इस फैसले से राज्य में AAP की राजनीतिक रणनीति को बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
चैतर वसावा गुजरात AAP के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में डेडियापाड़ा सीट से जीतकर चर्चा में आए थे। उनकी जीत ने दक्षिण गुजरात के आदिवासी इलाके में AAP को मजबूत आधार दिया था। चैतर वसावा ने खुद को आदिवासी भूमि अधिकारों के प्रमुख नेता के रूप में स्थापित किया था। हालांकि, अब अदालत के फैसले ने उनकी राजनीतिक राह मुश्किल कर दी है। फिलहाल इस फैसले पर AAP की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।