{"_id":"6395f3f9d3667c3f664523d2","slug":"gujarat-poll-results-chidambaram-told-reason-for-defeat-in-tough-competition-silent-election-campaign-cost-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Poll: चिदंबरम ने हार की वजह बताई, बोले- कड़े मुकाबले में खामोशी से चुनाव प्रचार के कारण मिली शिकस्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Poll: चिदंबरम ने हार की वजह बताई, बोले- कड़े मुकाबले में खामोशी से चुनाव प्रचार के कारण मिली शिकस्त
Sun, 11 Dec 2022 08:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 11 Dec 2022 08:45 PM IST
सार
चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस ही वह धुरी बनने की सर्वश्रेष्ठ स्थिति में है, जिसके इर्द-गिर्द 2024 के आम चुनाव के लिए भाजपा विरोधी मोर्चा गठित किया जा सकता है।
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कड़े मुकाबले में खामोशी से चुनाव प्रचार जैसी कोई चीज नहीं होती है। कांग्रेस को इस हार से सबक लेना चाहिए। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी कांग्रेस की हार का ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा कि आप ने गुजरात में उसी तरह खेल बिगाड़ा है, जैसा उसने गोवा और उत्तराखंड में किया था।
विज्ञापन
चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस ही वह धुरी बनने की सर्वश्रेष्ठ स्थिति में है, जिसके इर्द-गिर्द 2024 के आम चुनाव के लिए भाजपा विरोधी मोर्चा गठित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा और पंजाब को छोड़ दिया जाए, तो दिल्ली के बाहर आम आदमी आदमी की कोई खास लोकप्रियता नहीं है। गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभाओं तथा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात पर चिंतन करना चाहिए कि भाजपा इन तीनों में सत्ता पर काबिज थी, लेकिन उसे दो में हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया था। भाजपा लगातार 7वीं बार जीतने में सफल रही। इस बार की जीत के साथ भाजपा ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जो गुजरात के इतिहास में अब तक नहीं बने। भाजपा को इस चुनाव में 156 सीटों पर जीत मिली। भाजपा की आंधी में पूरा विपक्ष साफ हो गया। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर सिमट गई। सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी की स्थिति भी काफी खराब रही। आप के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए।
विज्ञापन