हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
26 जनवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Republic Day Parade 2022 Live: देश मना रहा 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न, राजपथ पर आज दुनिया देखेगी भारत की ताकत
Republic Day Parade 2022: गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित परेड में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकलती हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के जश्न का नजारा कुछ खास होगा। क्योंकि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुछ चीजें पहली बार दिखाई देंगी और कुछ परंपराओं में बदलाव दिखाई देंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
देश में कोरोना : संक्रमण का दायरा और बढ़ा, रेड जोन में आए 400 से ज्यादा जिले
राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी बहुत कमी जरूर दिखाई दी है, लेकिन जिला स्तर पर हालात अब भी काफी गंभीर देखने को मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के 400 से ज्यादा जिले रेड जोन में जा चुके हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सर्दी का सितम जारी: नौ साल में सबसे अधिक ठिठुरी राजधानी, दिल्ली में आज के लिए यलो अलर्ट
दिल्ली की सर्दी लगातार राजधानी में कंपकपी के दौर के बीच नया रिकॉर्ड बना रही है। इस कड़ी में मंगलवार को दिनभर बादल और कोहरा छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Neeraj Chopra PVSM: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा आज होंगे सम्मानित, भारतीय सेना के इस सूबेदार को मिलेगा परम विशिष्ट सेवा मेडल
भारत को टोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय सेना की तरफ से खास सम्मान दिया जाएगा। भारतीय सेना में 4 राजपुताना राइफल्स के सूबेदार नीरज को परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) से सम्मानित किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...