सब्सक्राइब करें

परीक्षा के परिणाम अंतिम नहीं, हिम्मत से काम लीजिए हजारों रास्ते आपका इंतजार कर रहे हैं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 27 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
How to overcome the bad exam results courageously thousands of paths are waiting for you
पॉजिटिव लाइफ

जिंदगी में हम तमाम उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं और रास्ते में आई मुश्किलों को अपनी हिम्मत और धैर्य से मात भी देते हैं। जीवन में जब भी कभी असफलता मिलती है, तो समझ नहीं आता कि उसका सामना हम किस तरह से करें। हम सभी के जीवन की पहली कड़ी और अथाह उम्मीदों से भरी होती है परीक्षा होती है बोर्ड की परीक्षा। छात्रों से अधिक उनके माता-पिता परिणामों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।



Trending Videos
How to overcome the bad exam results courageously thousands of paths are waiting for you
पढ़ाई

जिस दिन रिजल्ट की घोषणा होती है, उसी दिन संभवतः पहली बार हमारे समाने सफलता और विफलता पर खुद को संभालने की चुनौती होती है। उसी दिन हमें पहली बार अपने धैर्य से स्थिति से निपटना होता है। असफल होने के बाद कुछ छात्र अनुचित कदम उठा लेते हैं, लेकिन उन्हें भी समझने की जरूरत है, यह महज जीवन का एक पड़ाव है। उन्हें यह समझना चाहिए कि बस एक और कोशिश असफलता की कड़वाहट को दूर कर सकती है। बस नाजुक समय में हिम्मत और धैर्य से काम लेना होगा। ऐसे में छात्रों को असफलताओं से परे अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to overcome the bad exam results courageously thousands of paths are waiting for you
positive thought - फोटो : shutterstock

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शनिवार को घोषित किया गया। इस परीक्षा में असफल हुए छात्रों को लेकर माता-पिता व अभिभावकों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। रिजल्ट के बाद तक माता-पिता बच्चों से बात करते रहें। उनका मनोबल बढ़ाएं। उन्हें समझाएं कि परिणाम को आगे सुधारा जा सकता है।

सकारात्मक बने रहें

ऐसे लोगों के बीच रहने की कोशिश करें जो आपका उत्साह बनाए रखे। सकारात्मक रहना हमें सफल बनाने में मदद करता है। सकारात्मकता से जीवन में नए दृष्टिकोण विकसित करने में मदद मिलेगी।

असफलता हमें निराश जरूर करती है, लेकिन हमें उससे भी सबक सीखना चाहिए ताकि भविष्य में हम अपनी गलतियों को ना दोहराएं। आलसी न बन कर प्रत्येक कार्य जिम्मेदारी के साथ समय से पूरा करने की कोशिश करें क्योंकि आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। जीवन के लक्ष्य को पाने के लिए लगातार कड़ा परिश्रम करते रहें।

How to overcome the bad exam results courageously thousands of paths are waiting for you
positive

सेहत का रखें ध्यान

खाली पेट न रहें, खाली पेट रहने से भी तनाव बढ़ता है। इसलिए सेहतमंद खाएं और अच्छे ढंग से पानी पीएं। ऐसा करने से तनाव से दूर रहने में मदद मिलेगी। परीक्षा परिणाम को लेकर नकारात्मक विचार मन में न लाएं। खुली हवा में हटलने की कोशिश करें। इससे शरीर में ताजगी आएगी।

विज्ञापन
How to overcome the bad exam results courageously thousands of paths are waiting for you
positive energy

याद रखें कि परीक्षा के परिणाम अंतिम नहीं होते, इसको मेहनत से बेहतर बनाया जा सकता है। लेकिन यह तभी संभव हो पाएगा जब आप खुद को स्वस्थ रखेंगे। जीवन नदी की धार की तरह है, उसे रास्ते में चट्टानों से टकराना पड़ता है, कभी रास्ते भी बदलने पड़ते हैं। लेकिन नदी की धार का लक्ष्य सिर्फ आगे बढ़ना ही होता है, इसके लिए वो निरंतर अपनी लय में मुश्किलों से लड़ते हुए बहती रहती है। ऐसे ही हमें जीवन में भी नदी की धार की तरह कठिन हालातों में अपनी हिम्मत और धैर्य से आगे बढ़ने की कोशिश जारी रखनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed