सब्सक्राइब करें

दीवानगी: गाड़ी के नंबर प्लेट के लिए खर्च कर दिए 67 करोड़ रुपये, लेकिन पुलिस ने कर दिया चालान

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 27 Jun 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Dubai's businessman Balwinder Sawhney had spent 33 million dirhams for his Rolls Royce vehicle, which police invoiced
Balvinder Singh Sahni's Rolls Royce - फोटो : Instagram/ @balvinder_sahni

कार के शौकीनों की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन क्या आपने नंबर प्लेट के शौकीनों की कहानी सुनी है? अब आपके जहन में कई तरह की सुनी सुनाई हुई कहानियां आने लगी होंगी, लेकिन जनाब आज हम आपको जिस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, उसकी नंबर प्लेट के प्रति दीवानगी को सुन कर आप भी हैरान हो जाएंगे। हम बात कर रहे हैं दुबई में रहने वाले भारतीय मूल के उद्योगपति बलविंदर साहनी की, जिन्होंने गाड़ी के एक रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए 67 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। जी हां, सही पढ़ा आपने, 67 करोड़। हालांकि, साहनी अपने रॉयल नंबर प्लेट के अलावा इन दिनों एक और खबर के लिए भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वो खबर है उनकी रोल्स रॉयस की गलत पार्किंग के लिए पुलिस का चालान कटना।

Trending Videos
Dubai's businessman Balwinder Sawhney had spent 33 million dirhams for his Rolls Royce vehicle, which police invoiced
Balvinder Singh Sahni's Rolls Royce - फोटो : Instagram/ @balvinder_sahni

67 करोड़ रुपये में खरीदा नंबर

बलविंदर साहनी ने 'D5' रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए 33 मिलियन दिरहम खर्च कर डाले। यानी अगर भारतीय करेंसी के हिसाब से देखा जाए तो इसकी कीमत 67 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dubai's businessman Balwinder Sawhney had spent 33 million dirhams for his Rolls Royce vehicle, which police invoiced
Balvinder Singh Sahni's Rolls Royce - फोटो : Instagram/ @balvinder_sahni

दुबई का 'अबू सबाह'

बलविंदर साहनी दुबई में एक बेहद ही लोकप्रिय उद्योगपति हैं। यहां उन्हें लोग 'अबू सबाह' नाम से भी जानते हैं। इसके अलावा वो अपनी गाड़ियों की दीवानगी के लिए भी यहां काफी लोकप्रिय हैं।
Dubai's businessman Balwinder Sawhney had spent 33 million dirhams for his Rolls Royce vehicle, which police invoiced
Balvinder Singh Sahni's Rolls Royce - फोटो : Instagram/ @balvinder_sahni

'9' है लकी नंबर

बलविंदर साहनी '9' नंबर को अपने लिए लकी मानते हैं। यही कारण है कि '09' रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च किए थे। साहनी को अपनी गाड़ियों में स्पेशल नंबर वाले रजिस्ट्रेशन नंबर रखने का काफी शौक है। उन्होंने 'O5' रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए 25 मिलियन दिरहम खर्च किए थे, जो भारतीय करेंसी के मुताबिक 51 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
Dubai's businessman Balwinder Sawhney had spent 33 million dirhams for his Rolls Royce vehicle, which police invoiced
Balvinder Singh Sahni's Rolls Royce - फोटो : Instagram/ @balvinder_sahni

रोल्स रॉयस का कटा चालान

बलविंदर साहनी ने जिस रोल्स रॉयस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर को 67 करोड़ रुपये में खरीदा था, उसी गाड़ी का दुबई पुलिस ने 1,000 दिरहम का जुर्माना लगाया और चालक को कई ब्लैक प्वाइंट जारी किए। दरअसल पुलिस का कहना है कि यह गाड़ी गलत जगह पार्क की गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed