फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Husband sent jewelry iPhone worth ₹14 lakh from Dubai good faith woman vanished collecting Mumbai Airport.

Maharashtra: दुबई से पति ने भरोसे में भेजे 14 लाख के गहने, मुंबई एयरपोर्ट से सामान लेकर गायब हुई महिला

Thu, 23 Jul 2026 07:36 AM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: सुनील मेहरोत्रा Updated Thu, 23 Jul 2026 07:36 AM IST
सार

दुबई के कारोबारी उमर राजपूत ने पत्नी के लिए खरीदा 14.42 लाख रुपये का सोना, आईफोन, लैपटॉप और अन्य सामान परिचित महजबीन मोहम्मद इमरान के जरिए मुंबई भेजा। महिला एयरपोर्ट से सामान लेकर फरार हो गई। सहार पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Husband sent jewelry iPhone worth ₹14 lakh from Dubai good faith woman vanished collecting Mumbai Airport.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दुबई में कारोबार करने वाले एक भारतीय ने अपनी पत्नी तक 14 लाख रुपये से अधिक का कीमती सामान सुरक्षित पहुंचाने के लिए जिस महिला पर भरोसा किया, वही महिला मुंबई पहुंचते ही सामान समेत गायब हो गई। सोने के गहनों, नए आईफोन, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान से भरा बैग लेकर वह मुंबई एयरपोर्ट से इस तरह निकली कि फिर उसका कोई पता नहीं चला। अब मुंबई की सहार पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता कौसरी राजपूत मुंबई में रहती हैं, जबकि उनके पति उमर राजपूत पिछले करीब आठ वर्षों से दुबई में कारोबार कर रहे हैं। इसी दौरान उनकी पहचान महजबीन मोहम्मद इमरान नाम की महिला से हुई थी। दोनों के बीच इतना भरोसा बन गया था कि जब भी महजबीन दुबई जाती, उमर उसके ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं में मदद करते थे।
विज्ञापन


इसी विश्वास के चलते उमर ने पत्नी के लिए खरीदा गया करीब 14.42 लाख रुपये का सामान महजबीन को मुंबई पहुंचाने के लिए सौंप दिया। इसमें 50-50 ग्राम की सोने की दो चूड़ियां, 50 ग्राम की सोने की चेन, एक लैपटॉप, नए आईफोन, महंगे चॉकलेट और अन्य सामान शामिल था। सामान के साथ सभी वस्तुओं के मूल बिल भी उसे दिए गए थे, ताकि मुंबई में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जून को महजबीन मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी। उसे रिसीव करने के लिए कौसरी राजपूत और उनके देवर पहले से ही एयरपोर्ट पर मौजूद थे। लेकिन उनसे मिलने या सामान सौंपने के बजाय महजबीन चुपचाप एयरपोर्ट से निकल गई। जब कौसरी ने उसे फोन किया तो पहले उसने कॉल काट दी और कुछ देर बाद मोबाइल भी बंद कर लिया।

कई दिनों तक संपर्क न होने पर कौसरी मुंबई के उपनगर ट्रॉम्बे स्थित महजबीन के घर पहुंचीं, लेकिन वहां भी पता चला कि वह घर नहीं लौटी है। उसके साथ यात्रा करने वाले एक अन्य व्यक्ति ने भी बताया कि पूरा कीमती सामान महजबीन के ही पास था।


जब हर स्तर पर तलाश के बावजूद न तो महिला का पता चला और न ही सामान वापस मिला, तब कौसरी ने सहार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने महजबीन मोहम्मद इमरान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी महिला और उसके पास मौजूद करीब 14.42 लाख रुपये के सामान का पता लगाने के लिए उसकी लोकेशन लगातार ट्रैक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed