फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headlines Today Big News 23rd July 2025 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news

TOP News: कई राज्यों में बारिश का कहर; जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सरकार सख्त; ईरानी हमले में भारतवंशी सैनिक बलिदान

Thu, 23 Jul 2026 07:49 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 23 Jul 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
Top Headlines Today Big News 23rd July 2025 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन लगातार चर्चा में है। दिल्ली में युवाओं के आंदोलन के अलावा संसद के मानसून सत्र से आने वाली खबरों पर भी लगातार चर्चा हो रही है। इसके अलावा आज से स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का शुभारंभ भी होगा। पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच जारी टकराव भी लगाचार सुर्खियों में है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सेना ईरान से सैनिकों के बलिदान का बदला लेगी। राजनीति और युद्ध की खबरों से इतर कारोबार जगत में चीनी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी भी सुर्खियों में है। इसके अलावा उन पहलुओं पर भी चर्चा हो रही है कि कैसे सरकार 24 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को आंदोलन खत्म करने के लिए समझाने में लगी है। अमेरिका-ईरान की जंग के दौरान जॉर्डन में एक 25 साल की भारतवंशी सैनिक के बलिदान की खबर भी चर्चा में है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में सैम ऑल्टमैन की कंपनी ओपनएआई में आई गड़बड़ी भी सुर्खियों में रही। सिनेमा की दुनिया में सलमान खान का बयान चर्चा में रहा। उन्होंने दिल्ली में छात्रों-युवाओं पर किए गए बलप्रयोग को लेकर चिंता जताई। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें बिहार चुनाव, देश-दुनिया, खेल, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति और अपराध जगत से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

Top Headlines Today Big News 23rd July 2025 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
बारिश के बाद अलग-अलग इलाकों का हाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देश भर में मानसूनी बारिश का कहर दिख रहा है। जम्मू में भूस्खलन से कई रास्ते बंद हो गए हैं। असम में एक ही दिन में 10 मौतें हुई हैं। इस राज्य में अब तक 21 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। कश्मीर और हिमाचल में भी कई लोगों को जान गंवानी पड़ी है। मौसम विभाग का अनुमान क्या है? यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headlines Today Big News 23rd July 2025 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
अमेरिकी संसद - फोटो : ANI/ अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिकी संसद (प्रतिनिधि सभा) ने 95 अरब डॉलर का बजट प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें ईरान युद्ध, रक्षा खर्च, किसानों की सहायता और मतदान कानूनों में बदलाव के लिए धन का प्रावधान है। प्रस्ताव को केवल रिपब्लिकन सांसदों का समर्थन मिला, जबकि डेमोक्रेट्स और कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने इसका विरोध किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Top Headlines Today Big News 23rd July 2025 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
ईरान अमेरिका जंग में एंजेला रामप्रसाद बलिदान - फोटो : आईएएनएस-अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिकी सेना ने बताया कि पिछले सप्ताह जॉर्डन में एक ईरानी हमले में अमेरिकी सैनिक एंजेला रामप्रसाद की मौत हो गई। रामप्रसाद का संबंध त्रिनिदाद और टोबैगो से था। वह 17 जुलाई को जॉर्डन के मुवफ्फक साल्टी एयर बेस पर मिसाइल हमले में मारी गई थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर

Top Headlines Today Big News 23rd July 2025 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
1 - फोटो : अमर उजाला

 

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को हुए प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर प्रसारित कम से कम 15 फर्जी वीडियो और भ्रामक दावों का खंडन किया है। पुलिस की तथ्य-जांच (फैक्ट-चेक) टीमें सैकड़ों वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट का विश्लेषण कर उनके स्रोत का पता लगाने तथा कथित तौर पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों की पहचान करने में जुटी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर 

छात्रों के समर्थन में आए सलमान खान: बोले- पेपर लीक गंभीर मुद्दा

Top Headlines Today Big News 23rd July 2025 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

बॉलीवुड और साउथ के कई सितारों ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। वहीं अब सलमान खान ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिख कर छात्रों का समर्थन किया है। उन्होंने अपील की है कि इस मामले का राजनीतिकरण ना हो। अपने एक्स हैंडल पर सलमान खान ने लिखा 'यह बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था। बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

Top Headlines Today Big News 23rd July 2025 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
सीएम सैनी - फोटो : अमर उजाला

 

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन वीरवार को रोहतक में आयोजित किया जा रहा है। वीरवार को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के डॉ. राधाकृष्णन सभागार में आयोजित इस समारोह में हरियाणा के सरकारी स्कूलों के प्रदेश और जिला स्तर के लगभग 225 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। मुख्यमंत्री सभी चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान करेंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी देंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने बैंक पर फोड़ा पूरा ठीकरा

Top Headlines Today Big News 23rd July 2025 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
राम मंदिर में दान की राशि के गबन की जांच जारी। - फोटो : अमर उजाला

 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में चढ़ावा चोरी को लेकर भी चर्चा हुई। न्यासी मंडल ने इस पर निराशा व्यक्त की और पूरा ठीकरा बैंक पर फोड़ा। बैंक की पूरी जिम्मेदारी बताते हुए उनकी गलतियां गिनाई गईं। ट्रस्ट के बड़े जिम्मेदारों की लापरवाही और खामियों का कहीं पर जिक्र नहीं किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

Top Headlines Today Big News 23rd July 2025 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

त्योहारी सीजन से ठीक पहले देश में चीनी की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी ने केंद्र सरकार के साथ-साथ आम लोगों की भी चिंता बढ़ा दी है। बीते एक महीने में घरेलू बाजार में चीनी की कीमतें 15 फीसदी से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। उत्तर प्रदेश में एक्स-मिल कीमतें 4,400 से 4,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच चुकी हैं, जबकि दिल्ली के थोक बाजार में चीनी 4,800 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। कीमतों में इस अप्रत्याशित उछाल के बाद सरकार ने चीनी उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ आपात बैठक की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Top Headlines Today Big News 23rd July 2025 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
सैम ऑल्टमैन, सीईओ, ओपनएआई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सुरक्षा को लेकर लंबे समय से जताई जा रही आशंकाएं अब वास्तविकता का रूप लेती दिख रही हैं। चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। कंपनी के अनुसार, उसके दो अत्याधुनिक एआई मॉडल परीक्षण के दौरान तय सुरक्षा सीमाओं से बाहर निकल गए और एक डिजिटल लाइब्रेरी हगिंग फेस तक पहुंच गए। यह घटना उस समय हुई, जब ओपनएआई अपने एआई मॉडल्स की साइबर सुरक्षा क्षमताओं का परीक्षण कर रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर

Top Headlines Today Big News 23rd July 2025 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
नीतीश कौशल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

 

अमेरिकी अदालत ने कथित पंजाब गैंग सदस्य नीतीश कौशल को मुकदमे तक हिरासत में रखने और लॉस एंजिलिस स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। एफबीआई का आरोप है कि वह जग्गू भगवांनपुरिया गैंग से जुड़ा है, जो पंजाब के गरीब और नाबालिग युवाओं को पैसे और विदेश भेजने का लालच देकर भर्ती करता था। यहां पढ़ें पूरी खबर

Top Headlines Today Big News 23rd July 2025 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई

देशभर के जिला जजों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा कि वे अपने-अपने हाईकोर्ट से सलाह लेकर जिला जजों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल से बढ़ाकर 61 साल करने पर फैसला लें। अगर राज्य सरकार और संबंधित हाईकोर्ट दोनों इस पर सहमत होते हैं, तो यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से लागू मानी जाएगी। हालांकि, इस मामले में अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट ही करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

Top Headlines Today Big News 23rd July 2025 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
रक्तदान के बारे में जानिए - फोटो : Amarujala.com/AI

अब रक्तदान से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा अनिवार्य। दवाओं और ब्लड बैंकों का सिंगल डाटाबेस बनेगा ब्लड बैंकों पर सख्ती की तैयारी में डीसीसी ने सिफारिश की है कि पूरे देश के लिए दवाओं और ब्लड बैंकों का सिंगल डाटाबेस बनाने की पहल हो। नई व्यवस्था लागू होने पर क्या बदलेगा? यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed