फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Local trains in Mumbai to run every two minutes; 'Kavach 5.0' to boost speed and safety.

Mumbai Local Train: मुंबई में हर दो मिनट पर मिलेगी लोकल, 'कवच 5.0' से बढ़ेगी रफ्तार और सुरक्षा

Thu, 23 Jul 2026 07:37 AM IST
Sunil Mehrotra सुनील मेहरोत्रा
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:37 AM IST
सार

मुंबई लोकल ट्रेनों में भीड़ कम करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए रेलवे जल्द स्वदेशी 'कवच 5.0' सिस्टम लागू करेगा। इससे ट्रेनों के बीच अंतर 3 मिनट से घटकर 2 मिनट होगा और सेवाएं करीब 3,000 से बढ़कर 4,000 तक हो सकेंगी। 

विज्ञापन
Local trains in Mumbai to run every two minutes; 'Kavach 5.0' to boost speed and safety.
मुंबई लोकल ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की तैयारी शुरू हो गई है। लगातार बढ़ती भीड़ और ट्रेनों पर बढ़ते दबाव के बीच रेलवे अब मुंबई के उपनगरीय नेटवर्क के लिए खास तौर पर विकसित किए जा रहे स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम 'कवच 5.0' को लागू करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इस नई तकनीक के लागू होने के बाद लोकल ट्रेनों के बीच का अंतर मौजूदा करीब तीन मिनट से घटकर महज दो मिनट रह जाएगा। यानी यात्रियों को पहले से कहीं ज्यादा जल्दी और ज्यादा संख्या में लोकल ट्रेनें मिल सकेंगी।
विज्ञापन


मुंबई का उपनगरीय रेल नेटवर्क दुनिया के सबसे व्यस्त रेल नेटवर्क में शामिल है। सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे के रूट पर रोज करीब 3,254 एसी और नॉन-एसी लोकल ट्रेनें दौड़ती हैं। हर दिन 63 से 68 लाख के बीच यात्री इन ट्रेनों से सफर करते हैं। इतनी भारी आवाजाही के बीच ट्रेनों की सुरक्षित दूरी बनाए रखना और साथ ही सेवाओं की संख्या बढ़ाना रेलवे के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। रेलवे का मानना है कि 'कवच 5.0' इस चुनौती का सबसे कारगर समाधान साबित होगा।
विज्ञापन


इस सिस्टम के लागू होने के बाद रोजाना चलने वाली लोकल ट्रेनों की संख्या मौजूदा लगभग 3 हजार से बढ़ाकर 4 हजार तक ले जाना संभव हो सकेगा। इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा। भीड़ कम होगी, ट्रेनों का इंतजार घटेगा और पीक आवर में भी सफर पहले से ज्यादा आसान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अप्रैल 2025 में मुंबई के लिए विशेष 'कवच 5.0' विकसित करने की घोषणा की थी। फिलहाल इसकी तकनीकी रूपरेखा और सभी फीचर्स को अंतिम रूप देने का काम रिसर्च डिजाइंस एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) कर रहा है। दूसरी ओर भारतीय रेलवे देशभर में 'कवच 4.0' लागू कर रही है। इसके तहत वेस्टर्न रेलवे के मुंबई-दिल्ली के 693 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर काम जारी है। इसके पूरा होने के बाद मुंबई की लोकल सेवाओं में अलग से 'कवच 5.0' लागू किया जाएगा।

नई तकनीक का सबसे बड़ा फायदा सुरक्षा के मोर्चे पर मिलेगा। यदि कोई मोटरमैन गलती से लाल सिग्नल पार करने की कोशिश करता है या ट्रेन तय गति सीमा से ज्यादा तेज चलने लगती है, तो सिस्टम तुरंत सक्रिय होकर अपने आप ब्रेक लगा देगा। तेज बारिश, घने कोहरे या कम दृश्यता वाली परिस्थितियों में भी यह तकनीक पूरी क्षमता से काम करेगी। इससे ट्रेनों की टक्कर जैसी दुर्घटनाओं की आशंका लगभग समाप्त हो जाएगी।

'कवच 5.0' मौजूदा व्यवस्था से तकनीकी रूप से कहीं अधिक उन्नत होगा। अभी मुंबई की लोकल ट्रेनें ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम पर चलती हैं, जिसमें पटरियों के किनारे लगे सिग्नल के आधार पर मोटरमैन ट्रेन चलाते हैं। मौजूदा व्यवस्था में ऑक्सिलरी वॉर्निंग सिस्टम भी मौजूद है, जो पीला सिग्नल मिलने पर मोटरमैन द्वारा निर्धारित बटन नहीं दबाने या लाल सिग्नल पार करने की स्थिति में स्वतः ब्रेक लगा देता है।

नई व्यवस्था में पटरियों के किनारे लगे सिग्नलों पर निर्भरता काफी हद तक खत्म हो जाएगी। 'कवच 5.0' पूरी तरह केबिन बेस्ड सिग्नलिंग सिस्टम होगा। यानी सिग्नल से जुड़ी सारी जानकारी सीधे मोटरमैन के केबिन में लगी डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई देगी। इससे सिग्नल पढ़ने में गलती की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी और ट्रेनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए उन्हें पहले से ज्यादा कम अंतराल पर चलाना संभव होगा। हालांकि शुरुआती दौर में बैकअप और आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए पटरियों के किनारे लगे पारंपरिक सिग्नल भी कुछ समय तक बने रहेंगे।


मुंबई के उपनगरीय नेटवर्क का दायरा भी इसकी अहमियत बताता है। सेंट्रल रेलवे रोजाना 120 एसी और 1,720 नॉन-एसी समेत कुल 1,840 लोकल फेरे संचालित करता है, जिनसे प्रतिदिन 35 से 38 लाख यात्री सफर करते हैं। वहीं वेस्टर्न रेलवे 145 एसी और 1,269 नॉन-एसी सहित कुल 1,414 लोकल ट्रेनें चलाता है, जिनमें रोज 28 से 30 लाख यात्री यात्रा करते हैं। इतनी विशाल रेल सेवा को अधिक सुरक्षित, तेज और सक्षम बनाने के लिए रेलवे अब 'कवच 5.0' को भविष्य की सबसे अहम तकनीक मान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed