सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Massive Fire Breaks Out in Commercial Complex Causing Chaos Firefighters Present at Scene

Hyderabad: हैदराबाद के अमीरपेट में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; दमकल कर्मी मौके मौजूद

पीटीआई, हैदराबाद Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 04 Jun 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

हैदराबाद के अमीरपेट स्थित हेलमेट बाजार में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए सात दमकल गाड़ियों को मौके पर मौजूद  हैं। फिलहाल इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Hyderabad Massive Fire Breaks Out in Commercial Complex Causing Chaos Firefighters Present at Scene
हैदराबाद के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में गुरुवार को हेलमेट बाजार स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। इस घटना से स्थानीय निवासियों और राहगीरों के बीच दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।


दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए सात दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग को नियंत्रित करने में जुटी हुई हैं। आग से उठ रहे घने धुएं के कारण इस व्यस्त इलाके में यातायात भी प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों के मुताबिक स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed