{"_id":"6a05b1d3bc2e38946401b1eb","slug":"ied-in-pune-hospital-cm-fadnavis-says-cctv-clips-number-plate-being-enhanced-incident-sabotage-attempt-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pune: अस्पताल में IED मिलने की घटना को सीएम फडणवीस ने बताया साजिश, बोले- AI के इस्तेमाल से होगी आरोपी की पहचान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune: अस्पताल में IED मिलने की घटना को सीएम फडणवीस ने बताया साजिश, बोले- AI के इस्तेमाल से होगी आरोपी की पहचान
पीटीआई, मुंबई
Published by: Devesh Tripathi
Updated Thu, 14 May 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार
पुणे के उषा किरण अस्पताल के वॉशरूम में बुधवार शाम को कम तीव्रता वाला आईईडी बरामद किया गया था। हालांकि, बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर इसे निष्क्रिय कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा गया था।
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे शहर के हडपसर इलाके में स्थित उषा किरण अस्पताल के वॉशरूम में संदिग्ध विस्फोटक (आईईडी) मिलने की घटना को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और वाहन की नंबर प्लेट की छवियों को अत्याधुनिक तकनीक की मदद से बेहतर बनाया जा रहा है।
उषा किरण अस्पताल के वॉशरूम में बुधवार शाम को कम तीव्रता वाले विस्फोटकों से युक्त एक उपकरण मिला था। बम निरोधक दल की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर इसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया है।
ये भी पढ़ें: PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी से रूसी विदेश मंत्री की मुलाकात, आपसी सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर हुई अहम बातचीत
मामले में शामिल शख्स की पहचान की कोशिशें जारी
मुख्यमंत्री फडणवीस ने संवाददाताओं को बताया कि बरामद सामग्री का गहन विश्लेषण किया गया है। उन्होंने कहा, "सीसीटीवी फुटेज को बेहतर बनाया जा रहा है ताकि इसमें शामिल व्यक्ति की पहचान की जा सके। इस्तेमाल किए गए वाहन की नंबर प्लेट को भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से स्पष्ट पहचान के लिए बेहतर बनाया जा रहा है।"
मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि सीसीटीवी फुटेज की बेहतर गुणवत्ता से यह स्पष्ट हो रहा है कि घटना में कौन व्यक्ति शामिल था। उन्होंने कहा, "यह निश्चित रूप से किसी न किसी प्रकार की साजिश की कोशिश थी। पुलिस जल्द ही आपको पूरी जानकारी के साथ ब्रीफ करेगी।"
ये भी पढ़ें: Railway: कम झटके और ज्यादा सुरक्षा के साथ होगा ट्रेन सफर, पुराने डिब्बों को हटाकर लगाए जा रहे हाईटेक LHB कोच
मामले में कई एजेंसियां की संयुक्त टीम कर रही जांच
इस मामले की जांच के लिए पुणे पुलिस, अपराध शाखा और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की एक संयुक्त टीम गठित की गई है। यह टीम घटना के पीछे के मकसद और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन